Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Photographer Attacked Rewari: रेवाड़ी में रोड रेज का खौफनाक अंत: स्कूटी-ऑटो की टक्कर के बाद फोटोग्राफर की गर्दन रेती, हालत गंभीर

GGaganpreet Kaur
रेवाड़ी में रोड रेज का खौफनाक अंत: स्कूटी-ऑटो की टक्कर के बाद फोटोग्राफर की गर्दन रेती, हालत गंभीर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। शहर के व्यस्ततम इलाके बड़ा तालाब के पास बीती रात कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कुछ बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। महज एक ऑटो और स्कूटी की टक्कर से उपजे विवाद में बदमाशों ने 24 साल के एक फोटोग्राफर पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक को घेरकर उसकी गर्दन और चेहरे पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। लहुलुहान हालत में युवक को पहले ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन फिलहाल परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़वा रहे हैं।

शाम को हुआ था एक्सीडेंट, रात को लिया बदला

विज्ञापन

खून-खराबे की यह पूरी कहानी वीरवार शाम को शुरू हुई। जैनपुरी मोहल्ले के रहने वाले प्रवीण विजय ने बताया कि उनका भाई यशवंत पेशे से फोटोग्राफर है। कल शाम वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गुजरवाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो ने उसकी स्कूटी को साइड मार दी। टक्कर लगने के बाद यशवंत और ऑटो में सवार चार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। उस वक्त तो राहगीरों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और यशवंत वहां से अपने घर लौट आया।

रास्ते में जाल बिछाकर बैठे थे हमलावर

बदमाशों के सिर पर विवाद का खून इस कदर सवार था कि उन्होंने यशवंत को सबक सिखाने की ठान ली। देर शाम जब यशवंत किसी काम से बड़ा तालाब के पास से गुजर रहा था, तो वहां पहले से ही हथियारों के साथ घात लगाए बैठे उन युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि यशवंत कुछ समझ पाता या शोर मचाता, आरोपियों ने उसकी गर्दन को निशाना बनाते हुए सीधा हमला कर दिया। वार इतना सटीक और गहरा था कि यशवंत सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगा।

छोटा भाई फरिश्ता बनकर पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी

चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग इकट्ठा होते, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो चुके थे। इसी बीच गुजरवाड़ा से लौट रहा यशवंत का छोटा भाई युवराज मौके पर पहुंच गया। भाई को खून से लथपथ देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बिना वक्त गंवाए परिवार को सूचित किया और यशवंत को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्दन पर गहरा कट होने के कारण काफी खून बह चुका है, जिसके चलते अगले 24 घंटे बेहद नाजुक हैं। शहर थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन ‘रोड रेज’ के अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।