Breaking News
Archana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाArchana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गाना

Rewari : रेवाड़ी में पशु चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई, यूपी के कैराना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Rewari : रेवाड़ी में पशु चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई, यूपी के कैराना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : रेवाड़ी जिले की नाहड़ चौकी पुलिस ने पशु चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा कैराना स्थित मोहल्ला दरबार खुर्द का रहने वाला रिजवान उर्फ तेली बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी किए गए पशुओं और उसके अन्य साथियों के ठिकानों का पता लगाया जा सके।

रात के अंधेरे में चुराई थीं चार भैंसें

वारदात का खुलासा करते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से भड़ंगी गांव निवासी अभय सिंह ने कोसली थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि 7 जनवरी की शाम उसने अपनी चार भैंसें घर पर ही पशुबाड़े में बांधी थीं। अगली सुबह जब परिजन जागे तो चारों भैंसें अपनी जगह से गायब मिलीं।

आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को अंदेशा हुआ कि कोई अज्ञात चोर रात के वक्त घर में घुसकर भैंसों को चुरा ले गया है। इस शिकायत के आधार पर कोसली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं दो आरोपी

पुलिस की तकनीकी और जमीनी जांच के दौरान इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े मिले। इससे पहले कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बधरा गांव निवासी रिजवान और हसनपुर निवासी नदीम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इन दोनों से गहन पूछताछ के दौरान ही मुख्य सुराग हाथ लगा और इस वारदात में शामिल रिजवान उर्फ तेली का नाम सामने आया।

कड़ी मशक्कत के बाद नाहड़ चौकी पुलिस ने आरोपी रिजवान उर्फ तेली को धर दबोचा। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस चोरी की वारदात में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा चुराई गई भैंसों को कहां बेचा गया था।

यह भी देखें – 12 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।