Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari Police Bribe Case: रेवाड़ी में एसीबी का बड़ा एक्शन: कोर्ट के आदेश पर भी मांगी घूस, चौकी इंचार्ज और एएसआई गिरफ्तार

AAmandeep Singh
रेवाड़ी में एसीबी का बड़ा एक्शन: कोर्ट के आदेश पर भी मांगी घूस, चौकी इंचार्ज और एएसआई गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुग्राम एसीबी की टीम ने कुंड चौकी में दबिश देकर भ्रष्टाचार के बड़े खेल का पर्दाफाश किया। यह मामला न केवल रिश्वतखोरी का है, बल्कि सीधे तौर पर न्यायिक आदेशों की अवहेलना का भी है। नांधा गांव के रहने वाले श्रवण कुमार की मोटरसाइकिल एक मुकदमे के सिलसिले में पुलिस ने जब्त कर रखी थी। श्रवण ने कानूनी लड़ाई लड़ी और अदालत से अपनी बाइक की ‘सुपरदारी’ के आदेश भी हासिल कर लिए। लेकिन जब वे आदेश की कॉपी लेकर चौकी पहुंचे, तो इंचार्ज योगेश कुमार और एएसआई कुलदीप ने कानून का पालन करने के बजाय ‘सुविधा शुल्क’ की डिमांड रख दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली पोल: एसीबी की सर्जिकल स्ट्राइक

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के इस रवैये से तंग आकर श्रवण कुमार ने भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय उन्हें सबक सिखाने की ठानी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हुई बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और गुरुग्राम स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुँच गए। ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनने के बाद एसीबी की टीम ने बिना वक्त गंवाए एक विशेष टीम का गठन किया। गुरुवार शाम को जैसे ही श्रवण कुमार तयशुदा सात हजार रुपये लेकर चौकी पहुंचे और एएसआई कुलदीप ने नोटों की गड्डी हाथ में थामी, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने उन्हें दबोच लिया।

होटल चोरी की जांच के नाम पर फंसाया था पेच

इस पूरे विवाद की जड़ 19 अप्रैल को नेशनल हाईवे-11 स्थित ओल्ड अशोका होटल में हुई एक चोरी की वारदात है। होटल मालिक सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और इसी जांच के दायरे में श्रवण कुमार की बाइक को भी लिया गया था। हालांकि, अदालत ने श्रवण को राहत देते हुए बाइक छोड़ने का हुक्म सुनाया था। जांच अधिकारियों ने इसी अदालती प्रक्रिया को उगाही का जरिया बना लिया। एसीबी के हत्थे चढ़े दोनों पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी है।

खाकी पर दाग: महकमे में हड़कंप

चौकी इंचार्ज स्तर के अधिकारी की इस तरह रंगे हाथों गिरफ्तारी ने रेवाड़ी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोर्ट के आदेश लेकर जाने वालों से भी घूस मांगी जा रही है, तो सामान्य फरियादी की क्या बिसात होगी। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए नोटों पर विशेष केमिकल लगाया गया था, जिससे आरोपियों के हाथ धुलवाते ही सच सबके सामने आ गया। फिलहाल, पुलिस अब यह भी जांच रही है कि क्या इन दोनों अधिकारियों ने पहले भी इस तरह से लोगों को प्रताड़ित किया है।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।