Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari School Bus: रेवाड़ी हाईवे पर भीषण हादसा: राजस्थान के स्कूली बच्चों की बस और कैंटर में भिड़ंत, 20 छात्र सुरक्षित

AAmandeep Singh
रेवाड़ी हाईवे पर भीषण हादसा: राजस्थान के स्कूली बच्चों की बस और कैंटर में भिड़ंत, 20 छात्र सुरक्षित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र जब उत्साह के साथ दिल्ली टूर के लिए निकले थे, उन्हें अंदाजा नहीं था कि रास्ते में मौत से उनका सामना होगा। रेवाड़ी के मसानी बैराज (खलियावास) के पास तेज रफ्तार आयशर कैंटर और स्कूल बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत ने हाईवे पर हड़कंप मचा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से टकराने के बाद कैंटर सड़क पर ही पलट गया, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

राहगीरों ने दिखाया साहस, बस की खिड़कियां खोल सुरक्षित निकाले गए बच्चे

विज्ञापन

हादसे के वक्त बस के भीतर करीब 20 बच्चे सवार थे। भिड़ंत होते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और डरे-सहमे बच्चों को एक-एक कर बस से सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, हादसे में बस और कैंटर, दोनों के ड्राइवरों को काफी चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली टूर पर जा रहे थे छात्र, मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, राठ इंटरनेशनल स्कूल की यह बस सुबह बच्चों को लेकर दिल्ली के पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए निकली थी। जैसे ही बस धारूहेड़ा क्षेत्र में मसानी बैराज के पास पहुंची, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए कैंटर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा ओवरटेकिंग की वजह से हुआ या किसी वाहन की रफ्तार बेकाबू थी।

सहमे बच्चे, स्कूल प्रबंधन और परिजन पहुंचे मौके पर

हादसे की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बिठाकर उनके पानी और प्राथमिक जांच का इंतजाम किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवरों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईवे पर इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।