Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari Temple Theft: रेवाड़ी पुलिस का बड़ा धमाका: हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कई राज खुले

AAmandeep Singh
रेवाड़ी पुलिस का बड़ा धमाका: हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कई राज खुले
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने निरीक्षक सुमेर सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के खोड़ गांव निवासी रोहित को धर दबोचा है। इस गिरफ्तारी से न केवल जाडरा के हनुमान मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझी है, बल्कि इलाके के अन्य मंदिरों में हुई वारदातों के तार भी जुड़ने लगे हैं। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह गिरोह रेकी करने के बाद सूने मंदिरों को अपना निशाना बनाता था।

जाडरा हनुमान मंदिर में महंत की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

विज्ञापन

वारदात की शुरुआत 13 मार्च को हुई थी, जब गांव जाडरा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत अमित कुमार किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मंदिर परिसर में बने कमरे का ताला चटकाया और अलमारी में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, आधा किलो चांदी का मुकुट और रसोई से गैस सिलेंडर तक समेट ले गए। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश सीआईए को सौंपी थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और मुख्य आरोपी रोहित तक जा पहुंची।

भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश, कहाड़ी के मंदिर भी खंगाले

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में रोहित ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह अकेला नहीं था, बल्कि उसका अपना भाई भी इन तमाम काली करतूतों में बराबर का हिस्सेदार है। दोनों भाइयों ने मिलकर गांव कहाड़ी के दो अन्य मंदिरों में भी हाथ साफ किया था। आरोपी ने कबूल किया कि वे रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर बने मंदिरों को चुनते थे ताकि पकड़े जाने का डर कम रहे। पुलिस अब रोहित की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने और फरार चल रहे उसके भाई की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

रिमांड पर आरोपी, जल्द होंगे और बड़े खुलासे

पुलिस ने आरोपी रोहित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या इस गिरोह के तार किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। साथ ही, चोरी किया गया चांदी का मुकुट और नकदी कहां खपाए गए, इसकी रिकवरी भी पुलिस की प्राथमिकता है। धार्मिक स्थलों पर बढ़ती इन घटनाओं ने स्थानीय ग्रामीणों में रोष पैदा कर दिया था, लेकिन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बहाल किया है।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।