Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Rewari : रेवाड़ी के कबीरपंथी आश्रम में चोरों ने बोला धावा, चांदी के 5 छत्र और नकदी चोरी

ppravesh kaushik
Rewari : रेवाड़ी के कबीरपंथी आश्रम में चोरों ने बोला धावा, चांदी के 5 छत्र और नकदी चोरी

प्रतीकात्मक फोटो

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari : रेवाड़ी जिले के गांव बिहारीपुर स्थित प्रसिद्ध कबीरपंथी आश्रम में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर आश्रम का मुख्य लोहे का गेट और ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के 5 छत्र, बिस्तर के नीचे रखी 14 हजार रुपये की नकदी तथा एक श्रद्धालु द्वारा भेंट किया गया मोबाइल चुराकर फरार हो गए। घटना के समय आश्रम के महंत किसी आवश्यक कार्य से रेवाड़ी गए हुए थे और वहीं रुके थे।

 

विज्ञापन

 

महंत के लौटने पर हुआ खुलासा

आश्रम के महंत बाबा परम दास ने बताया कि वे सुबह रेवाड़ी गए थे और रात को वहीं रुक गए थे। जब वे अगले दिन दोपहर करीब एक बजे वापस आश्रम पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य लोहे का गेट टूटा हुआ पाया। अंदर की सभी लाइटें जल रही थीं और कमरों का सारा सामान बुरी तरह बिखरा पड़ा था।

 

 

उन्होंने जब कमरों की जांच की, तो वहां रखे चांदी के 5 छत्र, बिस्तर के नीचे छिपाई गई 14 हजार रुपये की नकदी और भेंट में मिला मोबाइल गायब मिले। महंत ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच के मौके पर पहुंचने के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

 

ग्रामीणों में रोष, स्थानीय युवकों पर शक

आश्रम में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण सुमेर सिंह ने बताया कि आश्रम गांव के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित है।

 

उन्होंने अंदेशा जताया कि इस वारदात को गांव के ही किसी युवक या बच्चे ने अंजाम दिया है, क्योंकि बाहरी व्यक्ति को यह जानकारी होना मुश्किल है कि महंत उस रात आश्रम में मौजूद नहीं हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी इस आश्रम में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

 

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

 

यह भी देखें – सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।