Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रधानमंत्री मोदी को ‘धमकी’ देने के मामले में रीजीजू ने राहुल, खरगे से माफी मांगने को कहा

VVinita Kohli
प्रधानमंत्री मोदी को ‘धमकी’ देने के मामले में रीजीजू ने राहुल, खरगे से माफी मांगने को कहा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कथित रूप से दी गई ‘‘धमकी’’ के लिए माफी मांगनी चाहिए। रीजीजू ने यहां आनन-फानन में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई कांग्रेस की रैली के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की कब्र खोदने की धमकी दी। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र में घटित हुई ‘‘सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद’’ घटना बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री को धमकी दिए जाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की कब्र खोदने की सार्वजनिक तौर पर धमकी दी।’’

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता एवं नेता राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अलग-अलग विचारधाराओं का प्रचार करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सपने के अनुरूप विकसित भारत के लिए मिलकर काम करते हैं।’’ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर अपना अभियान तेज करते हुए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली में भाजपा और निर्वाचन आयुक्तों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘वोट चोरी सत्तारूढ़ पार्टी के डीएनए में है और उसके नेता गद्दार’’ हैं, जो लोगों के मतदान के अधिकार छीनने की साजिश रच रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।