September 26, 2026

Road Accident Death: कैथल में सड़क हादसे में 15 साल के स्कूली छात्र की मौत, सुबह की सैर पर निकले मासूम को बाइक ने मारी टक्कर

0
Road Accident Death: कैथल में सड़क हादसे में 15 साल के स्कूली छात्र की मौत, सुबह की सैर पर निकले मासूम को बाइक ने मारी टक्कर

कैथल में सड़क हादसे में 15 साल के स्कूली छात्र की मौत

Road Accident Death: कैथल जिले के बरसाना गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुबह-सवेरे दोस्तों के साथ सड़क पर टहलने निकले 15 वर्षीय किशोर की तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्तों संग टहल रहा था आयुष

पुलिस को दी शिकायत में बरसाना निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा आयुष गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। बीती 13 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे आयुष अपने दो-तीन दोस्तों के साथ रोज की तरह गांव की मुख्य सड़क पर सैर करने निकला था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला कृष्ण नाम का व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने आयुष को जोरदार सीधी टक्कर मार दी।

प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक किया गया रेफर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयुष उछलकर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण लहूलुहान अवस्था में आयुष को कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे आयुष ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर दर्ज किया केस

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल राइडर कृष्ण के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या (सड़क हादसे) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें– अंबाला के कालका चौक पर भीषण हादसा, गुड़गांव से जालंधर जा रही प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed