Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में सड़क हादसा: जींद में दो ट्रकों की टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत, क्लीनर घायल

VVinita Kohli
हरियाणा में सड़क हादसा: जींद में दो ट्रकों की टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत, क्लीनर घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच-152डी पर दो ट्रकों की आमने-सामने नहीं, बल्कि पीछे से टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार राजस्थान से पंजाब की ओर जा रहा एक ट्रक किलाजफरगढ़ टोल प्लाजा के पास किसी कारण से धीमा हो गया। उसी समय पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक उसे संभलने का मौका दिए बिना जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक द्वारिका, जो राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और जुलाना थाना पुलिस ने उसे ट्रक के केबिन से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक में सवार क्लीनर को भी गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।