Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की मैजिक से टक्कर में 10 की जान गई, ट्रक चालक फरार

VVinita Kohli
यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की मैजिक से टक्कर में 10 की जान गई, ट्रक चालक फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार कई लोग सीटों के बीच फंस गए। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के अंदर बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग बुरी तरह घायल होकर सीटों के बीच फंस गए जबकि दो यात्री उछलकर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और कई शव बुरी तरह कुचल चुके थे। कुछ घायलों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

ट्रक चालक फरार, वाहन कब्जे में

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक नंबर UP 14 HT 5176 को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है। सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव लाए गए थे। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अब तक तीन मृतकों की पहचान कर ली है। इनमें जयवीर सिंह पुत्र पेशकर सिंह निवासी मन गोठिया बहराइच, अदनान पुत्र वकील निवासी सिसैया धौरहरा-खीरी और पवन पुत्र संतोष निवासी मंझरा राम वचन पुरवा, बहराइच शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देना शुरू कर दिया है। हादसे की खबर के बाद जिला अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों की भीड़ जुट गई।

हाईवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और स्पीड कंट्रोल व्यवस्था लागू करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।