Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rocky Mittal: कैथल के सिंगर रॉकी मित्तल का अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला, बड़ौली मामले को बताया भाजपा की अंदरूनी साजिश

GGaganpreet Kaur
कैथल के सिंगर रॉकी मित्तल का अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला, बड़ौली मामले को बताया भाजपा की अंदरूनी साजिश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। हरियाणा भाजपा में सांगठनिक बदलावों के बाद शुरू हुआ अंदरूनी घमासान अब खुलकर सड़कों और सोशल मीडिया पर आ गया है। कैथल के चर्चित सिंगर और भाजपा के पूर्व प्रचारक रॉकी मित्तल ने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने पर अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेताओं को लपेटे में ले लिया है। रॉकी मित्तल ने इसे भाजपा के अंदरखाने रची गई एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा है कि पार्टी के कथित बड़े नेताओं ने बड़ौली का सिर्फ इस्तेमाल किया और काम निकलते ही उन्हें दूध में से मक्खी की तरह बाहर फेंक दिया।

इस पूरे सियासी ड्रामे पर रॉकी मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त हरियाणा के सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में रॉकी सीधे तौर पर चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए कह रहे हैं, “वाह रे भाजपा वालों तुम्हारे ठाठ, मोहन बड़ौली की भी लगा दी वाट! भाजपा तेरे प्यार में कुर्सी भी गई और बदनाम भी हुए।” उन्होंने सीधे तौर पर जातिगत कार्ड खेलते हुए सवाल दागा कि क्या राजनीति में पंडितों और बनियों को सिर्फ इस्तेमाल करने के लिए रखा जाता है?

विज्ञापन

‘चुनाव जितवाते ही केस थोप दिया’

रॉकी मित्तल यहीं नहीं रुके, उन्होंने मोहन लाल बड़ौली का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि बड़ौली ने रात-दिन एक करके पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की दोबारा सरकार बनवाने में उनका अहम योगदान रहा, लेकिन जैसे ही चुनावी नतीजे पक्ष में आए और काम खत्म हुआ, वैसे ही उन पर रेप जैसा गंभीर केस थोप दिया गया। रॉकी का सीधा आरोप है कि इस पूरे मामले की स्क्रिप्ट, इसकी फंडिंग और पर्दे के पीछे की ड्रामेबाजी करने वाले कोई बाहरी लोग नहीं, बल्कि भाजपा के ही अपने नेता हैं।

खुदकुशी की नौबत आने का दावा

पार्टी के भीतर सक्रिय गुटबाजी पर हमला बोलते हुए रॉकी ने कहा कि जो लोग मोहन लाल बड़ौली को फंसाने की साजिश रच रहे थे, उनके खुद के चरित्र बेहद खराब हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के इन नेताओं से संबंधित जितने भी मामले हैं, उन सबकी हाई-लेवल सीबीआई जांच होनी चाहिए। रॉकी ने दावा किया कि अगर वाकई निष्पक्ष तरीके से सीबीआई ने इस मामले की फाइलें खोल दीं, तो भाजपा के कई बड़े नेताओं के सामने खुदकुशी करने तक की नौबत आ जाएगी क्योंकि उनके कारनामे उजागर हो जाएंगे।

‘मुंह खोला तो कइयों के मुंह बंद हो जाएंगे’

वीडियो जारी होने के बाद जब मीडिया ने रॉकी मित्तल से इस संबंध में सीधे बात की, तो उन्होंने अपने आरोपों को और कड़ाई से दोहराया। रॉकी ने कहा कि उन्हें और बड़ौली जैसे नेताओं को साजिश के तहत झूठे मुकदमों के जाल में फंसाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उन्होंने पूरी सच्चाई के साथ अपना मुंह खोल दिया, तो चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक कइयों के मुंह हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। सरकार को तुरंत इन सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।