Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak ACB Raid: रोहतक में ACB का एक्शन RTO इंस्पेक्टर और सहायक सचिव 1 लाख की घूस लेते गिरफ्तार

AAmandeep Singh
रोहतक में ACB का  एक्शन  RTO इंस्पेक्टर और सहायक सचिव 1 लाख की घूस लेते गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के बीच रोहतक से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कन्हेली स्थित क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण (RTO) कार्यालय में छापेमारी कर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरटीओ इंस्पेक्टर राकेश राणा और सहायक सचिव मनीष मदान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। इन अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर वाहन मालिकों से मोटी रकम वसूलने का संगीन आरोप लगा है।

चालान का डर दिखाकर ‘महीना’ बांधने की थी तैयारी

विज्ञापन

पूरा मामला तब खुला जब एक ट्राला मालिक ने एसीबी से संपर्क कर इन अधिकारियों की काली करतूत उजागर की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी गाड़ियों के चालान काटने के बाद जब वह कार्यालय पहुंचा, तो अधिकारियों ने उसे राहत देने के बजाय डराना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर और सहायक सचिव ने साफ कहा कि यदि भविष्य में चालान से बचना है, तो प्रति वाहन 7,000 रुपये का ‘मासिक शुल्क’ देना होगा। शिकायतकर्ता और उसके साथियों के पास करीब 150 वाहन हैं, जिसके बदले अधिकारियों ने पहले 10.50 लाख रुपये मांगे और अंत में 8 लाख रुपये प्रति माह पर डील फिक्स की।

5.50 लाख की वसूली के बाद एक लाख लेते चढ़े हत्थे

भ्रष्टाचार का यह खेल काफी समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी अब तक पीड़ित से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की वसूली कर चुके थे। मंगलवार को एक लाख रुपये की किस्त दी जानी थी, लेकिन पीड़ित ने घुटने टेकने के बजाय कानून का साथ देना बेहतर समझा। एसीबी की टीम ने जैसे ही पाउडर लगे नोट अधिकारियों के हाथ में देखे, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। मौके पर हुई कागजी कार्रवाई और हाथ धुलवाने की प्रक्रिया में रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

एसीबी की रडार पर और भी कई नाम

इस बड़ी कार्रवाई के बाद आरटीओ विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि क्या इस वसूली का हिस्सा ऊपर तक जाता था या यह खेल केवल इन दो अधिकारियों तक सीमित था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है, ताकि इस नेक्सस से जुड़े अन्य सुराग भी हाथ लग सकें।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।