Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak Road Accident: खुशियां बदलीं मातम में: गोहाना रोड पर भीषण सड़क हादसा, मां गंभीर घायल, बेटे ने तोड़ा दम

AAmandeep Singh
खुशियां बदलीं मातम में: गोहाना रोड पर भीषण सड़क हादसा, मां गंभीर घायल, बेटे ने तोड़ा दम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। रोहतक में शनिवार की आधी रात एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने हर किसी की रूह कंपा दी। एमडीयू (महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में पिछले 8 साल से बतौर ग्राउंडमैन तैनात नीतिश के लिए यह ट्रिप उम्र भर का दर्द दे गई। अपने बच्चों की जिद पर नीतिश पूरे परिवार को पहाड़ों की सैर कराने मसूरी ले गए थे। किसे पता था कि घर से चंद किलोमीटर पहले गोहाना रोड पर मौत उनका इंतजार कर रही है। रात करीब 12 बजे जब कार इस रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क के बीचों-बीच आ गई।

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मची चीख-पुकार

विज्ञापन

नीलगाय को बचाने की कोशिश में नीतिश ने जैसे ही स्टेयरिंग घुमाया, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया। पलक झपकते ही गाड़ी सड़क किनारे एक भारी-भरकम पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के वक्त कार के भीतर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण टक्कर में 4 साल के मासूम अक्षित को सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नीतिश की पत्नी मोनिका को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

।रविवार सुबह रोहतक पीजीआई के डेड हाउस के बाहर का नजारा बेहद गमगीन था। अपने कलेजे के टुकड़े को खोने वाले नीतिश सुध-बुध खो बैठे थे। रोते हुए उन्होंने बताया कि बच्चे बहुत खुश थे और घर पहुंचने की जल्दी में थे। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कागजी कार्रवाई के बाद अक्षित का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गांव खेड़ी साध में इस हादसे के बाद से सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।

आवारा पशु बने हादसों का सबब

यह कोई पहली बार नहीं है जब हरियाणा के हाईवे पर नीलगाय या आवारा पशुओं की वजह से किसी की जान गई हो। गोहाना-रोहतक रोड पर रात के समय जंगली जानवरों का आतंक ड्राइवरों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। अंधेरे में अचानक सामने आने वाले इन जानवरों की वजह से आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस सड़क पर लाइट और फेंसिंग के इंतजाम पुख्ता होते, तो शायद अक्षित आज अपने पिता की गोद में होता।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।