Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Manjeet Kanheli Rohtak: रोहतक में इनेलो नेता मंजीत कन्हेली का पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल, थाने में मचा था बवाल

AAmandeep Singh
Manjeet Kanheli Rohtak:  रोहतक में इनेलो नेता मंजीत कन्हेली का पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल, थाने में मचा था बवाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा में इनेलो नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तल्खी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभय चौटाला और अर्जुन चौटाला द्वारा अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने के उपजे विवाद के बीच अब इनेलो के प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने के इस वीडियो में मंजीत कन्हेली पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस करते और देखते ही देखते हाथापाई पर उतारू होते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि,background जांच में पता चला है कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि अक्टूबर 2025 का है, जो अब जाकर सोशल मीडिया पर तैर रहा है।

पंचायत के दौरान बिगड़ी बात, बीच-बचाव में शांत हुआ मामला

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में सुनारियां गांव की एक पंचायत किसी मामले को लेकर शिवाजी कॉलोनी थाने पहुँची थी। इस पंचायत में पैरवी के लिए इनेलो नेता मंजीत कन्हेली को भी शरीक होना था। बातचीत के दौरान थाने के भीतर ही पुलिस अधिकारियों और मंजीत के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच मर्यादा की दीवार टूट गई और हाथापाई की नौबत आ गई। उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को जैसे-तैसे रफा-दफा कराया था।

खाकी की चुप्पी पर उठ रहे बड़े सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात रोहतक पुलिस का रवैया रही। पुलिस थाने के भीतर कानून के रखवालों के साथ सीधे तौर पर हाथापाई हो गई, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी (एसएचओ) ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। रसूख के आगे घुटने टेकने की इस कहानी को दबाए रखा गया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि पुलिस ने वर्दी पर हाथ डालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

बहन की हत्या के आरोप में जमानत पर हैं मंजीत

विवादों से मंजीत कन्हेली का नाता पुराना है। इनेलो के इस कद्दावर पदाधिकारी पर साल 2025 में रोहतक के एमडीयू (MDU) गेट के बाहर अपनी ही सगी बहन की हत्या करने का गंभीर आरोप है। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, मंजीत की बहन किसी युवक से प्रेम करती थी, जिसके खिलाफ जाकर मंजीत ने कथित तौर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। ऑनर किलिंग का यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और मंजीत इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर घूम रहे हैं।

“पार्टी को बदनाम करने और ब्लैकमेलिंग की साजिश”

इस पूरे मामले पर जब ‘जग मार्ग’ ने इनेलो प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली का पक्ष जानना चाहक, तो उन्होंने इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश करार दिया। मंजीत का कहना है कि यह वीडियो करीब सात-आठ महीने पुराना है और मामला उसी वक्त सुलझ गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस वीडियो के जरिए उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे और अब पार्टी की छवि खराब करने के लिए इसे जानबूझकर वायरल किया गया है। मंजीत ने इस मामले में जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।