Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak Crime News: रोहतक 4 दिन से लापता रोहताश का शव तालाब से बरामद, जांच शुरू

GGaganpreet Kaur
रोहतक 4 दिन से लापता रोहताश का शव तालाब से बरामद, जांच शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के खिडवाली गांव में पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह गांव के ही तालाब में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर रोहतक सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त खिडवाली निवासी 52 वर्षीय रोहताश पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है, जो 10 जून की रात से ही लापता था।

शराब पार्टी के बाद से गायब था रोहताश

विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, रोहताश 10 जून की रात को करीब 10 बजे अपने गांव के ही कुछ दोस्तों—बलराज, श्रीओम और रविंद्र के साथ बैठकर शराब पी रहा था। देर रात को बाकी सभी लोग तो अपने-अपने घरों को लौट आए, लेकिन रोहताश वापस नहीं पहुंचा। अगले दिन जब सुबह तक रोहताश का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर ढूंढने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो शुक्रवार को रोहताश के भतीजे अशोक ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की ही थी कि शनिवार सुबह यह दुखद खबर आ गई।

परिजनों का गंभीर आरोप—साजिश के तहत मारी जान

तालाब से शव बरामद होने के बाद रोहताश के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने इस मामले में सीधे तौर पर उन दोस्तों पर उंगली उठाई है, जो उस रात रोहताश के साथ मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि 10 जून की रात को शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने रोहताश की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को तालाब में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत क्राइम सीन पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को तलब किया। एफएसएल विशेषज्ञों ने मौके से जरूरी साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक पीजीआई के डेड हाउस भिजवा दिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर संदिग्घों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है और पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।