Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak Lineman Death: रोहतक में दर्दनाक हादसा: शटडाउन के बाद भी लाइन में आया करंट, युवा लाइनमैन की मौत

AAmandeep Singh
रोहतक में दर्दनाक हादसा: शटडाउन के बाद भी लाइन में आया करंट, युवा लाइनमैन की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान ले ली। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में बिजली लाइनों को ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन नरेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि काम शुरू करने से पहले बाकायदा लाइन पर ‘शटडाउन’ लिया गया था, यानी पीछे से बिजली की सप्लाई बंद थी। इसके बावजूद मरम्मत के दौरान अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिसने नरेंद्र को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

पीजीआई में डॉक्टरों ने तोड़ा दम, परिवार में मचा चीख-पुकार

विज्ञापन

हादसे के वक्त नरेंद्र खंभे पर ही झुलस कर अचेत हो गया और नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में रोहतक पीजीआई (PGI) पहुंचाया। हालांकि, करंट इतना जोरदार था कि अस्पताल पहुंचने तक उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तमाम कोशिशों के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेंद्र मूल रूप से हांसी के गांव बड़ छप्पर का निवासी था और करीब दो साल पहले ही उसकी नियुक्ति हुई थी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आखिर किसने दी सप्लाई? पुलिस की जांच के घेरे में विभाग

घटना की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब काम के लिए आधिकारिक तौर पर शटडाउन लिया गया था, तो अचानक लाइन में करंट कहां से आया? क्या यह सब स्टेशन पर मौजूद किसी कर्मचारी की मानवीय भूल थी या तकनीकी खराबी, पुलिस अब लॉग बुक और ड्यूटी चार्ट खंगाल रही है। विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन फिलहाल किसी ने खुलकर इस चूक पर सफाई नहीं दी है।

दो साल पहले मिली थी नौकरी, अधूरी रह गईं खुशियां

महज दो साल पहले बिजली विभाग में भर्ती हुए नरेंद्र को लेकर गांव वालों का कहना है कि वह काफी मेहनती और मिलनसार था। नौकरी मिलने के बाद परिवार को आर्थिक संबल मिला था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और कर्मचारी को अपनी जान से हाथ न धोना पड़े। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।