Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak Murder Case: रोहतक में सनसनी: शराब ठेकेदार विकास की हत्या, पिता से फोन पर कहा— 'आलोक ने मार दी गोली'

AAmandeep Singh
रोहतक में सनसनी: शराब ठेकेदार विकास की हत्या, पिता से फोन पर कहा— 'आलोक ने मार दी गोली'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। सोनीपत रोड पर स्थित भालौठ गांव के स्टेडियम के पास वीरवार रात करीब 12:30 बजे मौत का तांडव हुआ। बताया जा रहा है कि विकास अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठा था, तभी गांव का ही आलोक अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। पहले उनके बीच बातचीत हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। हमलावरों ने आव देखा न ताव और विकास पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। कुल 9 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से 7 गोलियां विकास के शरीर के आर-पार हो गईं।

वेंटिलेटर पर टूटी सांसें: आखिरी कॉल में खोला राज

विज्ञापन

हमले के तुरंत बाद विकास के दोस्त सूरज ने उसके पिता रमेश को फोन कर वारदात की जानकारी दी। जब पिता की बात विकास से कराई गई, तो लहूलुहान हालत में विकास ने बस इतना कहा— “पापा, मुझे गांव के ही आलोक ने गोली मार दी है, उसके साथ और भी लड़के थे।” यह विकास के आखिरी शब्द साबित हुए। उसे पहले पीजीआई और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

शराब ठेका और ‘बदमाशी’ का पुराना इतिहास

विकास उर्फ नारद का खुद का इतिहास भी विवादों से भरा रहा है। मई 2025 में उसने भालौठ के एक शराब ठेके पर फायरिंग की थी और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस वीडियो में उसने चुनौती देते हुए कहा था कि “प्रशासन से बड़ा कोई बदमाश नहीं होता।” इस मामले में उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था और वह 17 फरवरी 2026 को ही जेल से बाहर आया था। पिछले दो महीनों से आलोक के साथ उसकी खींचतान चल रही थी, जिसका अंजाम इस खूनी वारदात के रूप में सामने आया।

इकलौते बेटे की मौत से घर में पसरा सन्नाटा

24 वर्षीय विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने बूढ़े पिता रमेश, मां और दादी को उम्र भर का गम दे दिया है। बहन की शादी हो चुकी है और घर की पूरी जिम्मेदारी विकास पर ही थी। शुक्रवार को जब उसका शव घर पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया। पिता इस समय कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

कार के भीतर मिले साक्ष्य, पुलिस की तीन टीमें गठित

एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने मौके का मुआयना किया। विकास की कार की ड्राइविंग सीट खून से सनी मिली। कार के भीतर बीयर की केन, सिगरेट की डिब्बी और खाने-पीने का सामान मिला है, जिससे अंदेशा है कि हमले से पहले वहां किसी तरह की बैठक या पार्टी चल रही थी। डीएसपी सांपला राकेश मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी आलोक की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस इस मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से देख रही है।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।