Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak Crime: रोहतक के मोखरा गांव में किसान की बेरहमी से हत्या, 4 बीघा जमीन के विवाद में चली लाठियां

AAmandeep Singh
Rohtak Crime: रोहतक के मोखरा गांव में किसान की बेरहमी से हत्या, 4 बीघा जमीन के विवाद में चली लाठियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक।  हरियाणा के रोहतक जिले में पड़ने वाले महम चौबीसी के खाप बहुल गांव मोखरा में जमीनी विवाद के चलते एक और किसान की जान ले ली गई। शुक्रवार की काली रात ने गांव के ही 48 वर्षीय किसान ओमबीर उर्फ ओमला के परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। पैसों के लेन-देन को लेकर चल रही पुरानी खुनस में ओमबीर को घेरकर लोहे की रॉड और लाठियों से इस कदर पीटा गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और दो परिवारों के बीच की यह रंजिश अब पूरी तरह खूनी जंग में तब्दील हो चुकी है।

मंदिर के सामने लहूलुहान पड़ा मिला बाप, बेटे ने बयां की खौफनाक दास्तां

विज्ञापन

मोखरा खेड़ी के रहने वाले मृतक किसान के बेटे विजय उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब सवा 11 बजे गांव के ही दो युवकों, मोनू और सूरज ने उन्हें दौड़ते हुए आकर सूचना दी। उन्होंने बताया कि ओमबीर गोगापीर मंदिर के मुख्य गेट के सामने गली में खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। विजय जब अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ओमबीर के सिर से भारी मात्रा में खून बह चुका था और उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पुलिस को फोन कर वारदात की इत्तिला दी गई।

₹5 लाख के बकाया ने सुलगाई रंजिश की आग

ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस कत्लेआम की पटकथा दो साल पहले ही लिखी जा चुकी थी। दरअसल, ओमबीर के भाई जयबीर ने गांव के ही फूल सिंह के परिवार को करीब 20 लाख रुपये में अपनी 4 बीघा जमीन बेची थी, जिसकी रजिस्ट्री फूल सिंह की पत्नी बिमलेश के नाम हुई थी। तय सौदे के तहत फूल सिंह ने 15 लाख रुपये तो दे दिए, लेकिन बाकी बचे 5 लाख रुपये रजिस्ट्री होने के बाद भी आज तक नहीं लौटाए। इसी बकाया रकम और जमीन के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में लगातार विवाद चला आ रहा था।

अप्रैल में भी चली थीं लाठियां, पंजाब के कंबाइन ऑपरेटरों पर भी हुआ था हमला

यह पहला मौका नहीं था जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए हों। इससे पहले इसी साल अप्रैल के महीने में गेहूं की कटाई के दौरान भी दोनों परिवारों के बीच लाठी-डंडे चले थे। उस वक्त दोनों पक्षों की ओर से बहुअकबरपुर थाने में क्रॉस एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। विवाद इतना बढ़ा था कि फूल सिंह के घर ठहरे पंजाब के उन तीन युवकों को भी पीट दिया गया था, जो कंबाइन मशीन लेकर गेहूं काटने गांव आए थे। तब से ही आरोपी पक्ष ओमबीर और उसके परिवार को सबक सिखाने की फिराक में था।

एक ही कुनबे के आठ लोगों पर नामजद मुकदमा, आरोपियों की तलाश तेज

बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को रोहतक पीजीआई (PGIMS) में डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव में पैदा हुए तनाव को देखते हुए शाम के वक्त भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ओमबीर का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे विजय के बयान पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फूल सिंह, उसकी पत्नी बिमलेश, बेटे अजय व ललित, बेटी रिंपी, भाई माडू और माडू के दो बेटों मोनू व छोटू के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी महम के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए (CIA) और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।