Breaking News
Mahendragarh Theft News: महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सूट, नकदी और चांदी की पाजेब ले उड़े चोरHaryana Student Scholarship: हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपयेचंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू होंगीRohtak News: जाट आरक्षण आंदोलन, 11 साल जेल में बिताने के बाद पवन उर्फ पोना की उम्रकैद की सजा रद्दCM Bhagwant Mann France visit : High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरीMahendragarh Theft News: महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सूट, नकदी और चांदी की पाजेब ले उड़े चोरHaryana Student Scholarship: हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपयेचंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू होंगीRohtak News: जाट आरक्षण आंदोलन, 11 साल जेल में बिताने के बाद पवन उर्फ पोना की उम्रकैद की सजा रद्दCM Bhagwant Mann France visit : High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरी

Rohtak News: रोहतक में NCB की बड़ी कार्रवाई, रैनकपुरा खोखराकोट से हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

AAmandeep Singh
शेयर करें
Rohtak News: रोहतक में NCB की बड़ी कार्रवाई, रैनकपुरा खोखराकोट से हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

रोहतक में NCB की बड़ी कार्रवाई, रैनकपुरा खोखराकोट से हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak News: हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) को रोहतक में बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की टीम ने रैनकपुरा खोखराकोट क्षेत्र में छापेमारी कर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के कब्जे से 5.96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया जाल

विज्ञापन

एनसीबी यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि टीम को मुखबिर के जरिए पक्की सूचना मिली थी कि रैनकपुरा खोखराकोट की रहने वाली शीला नाम की महिला अपने घर के बाहर गली में खुलेआम हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी और टीम को अपनी ओर आते देख आरोपी महिला ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद एनसीबी कर्मियों ने उसे थोड़ी ही दूरी पर दबोच लिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी

महिला आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में जब महिला की तलाशी ली गई, तो उसके बाएं हाथ में पकड़ी एक सफेद रंग की पन्नी बरामद हुई। पन्नी की जांच करने पर उसमें हेरोइन पाई गई, जिसकी पुष्टि खुद आरोपी महिला ने भी की। इसके बाद जब इलेक्ट्रॉनिक तराजू से नशीले पदार्थ का वजन कराया गया, तो वह 5.96 ग्राम निकला। कानून के मुताबिक यह मात्रा ‘इंटरमीडिएट क्वांटिटी’ की श्रेणी में आती है।

सप्लायरों की तलाश में जुटी सिटी थाना पुलिस

मामले में बरामदगी के बाद रोहतक के सिटी थाने में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एनसीबी की टीम ने आगामी कागजी कार्रवाई और जांच के लिए आरोपी महिला को सिटी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब महिला को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह हेरोइन कहां से लाती थी और इलाके में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करती थी।

यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।