October 1, 2026

Rohtak Pradeep Nara Death: रोहतक में बीजेपी नेत्री दीपिका नारा के पति का स्कॉर्पियो में मिला शव, हत्या या खुदकुशी?

0
Rohtak Pradeep Nara Death: रोहतक में बीजेपी नेत्री दीपिका नारा के पति का स्कॉर्पियो में मिला शव, हत्या या खुदकुशी?

रोहतक में बीजेपी नेत्री दीपिका नारा के पति का स्कॉर्पियो में मिला शव, हत्या या खुदकुशी?

Rohtak Pradeep Nara Death: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोहतक स्थित कांग्रेस भवन के ठीक सामने खड़ी एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी से (Deepika Nara BJP Rohtak) भाजपा नेत्री दीपिका नारा के (BJP Leader Husband Found Dead Rohtak) पति प्रदीप नारा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस प्राथमिक तफ्तीश के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि रंजिश के तहत की गई हत्या है।

32 करोड़ का लेन-देन और अपनों की ही धमकियां: पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के पिता देवेंद्र नारा ने रोहतक पुलिस के सामने सिलसिलेवार बयान दर्ज कराते हुए घटना के पीछे की पूरी कहानी बयां की है। उन्होंने बताया कि पूरा विवाद मध्य प्रदेश में चल रहे उनके कंस्ट्रक्शन बिजनेस और लगभग 32 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा है। (Pradeep Nara Advocate Murder Allegation) देवेंद्र के मुताबिक, इस मामले में बाहर के लोग नहीं बल्कि उनके अपने चाचा-ताऊ के ही तीन लोग शामिल हैं, जिन्होंने उनके परिवार का जीना दुश्वार कर रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले भी आरोपियों ने घर आकर पूरे परिवार और पोते-पोतियों को खत्म करने की धमकी दी थी।

होटल से किडनैपिंग की कोशिश और मध्य प्रदेश से भागकर रोहतक में पनाह

पिता देवेंद्र नारा का कहना है कि आरोपी किस कदर हावी थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 17 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में उन्हें एक होटल से उठाकर जंगल में ले जाकर मारने की कोशिश की गई थी, जहां से वे जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागे थे।

लगातार मिल रही धमकियों और दबाव के कारण ही परिवार पिछले साल मध्य प्रदेश में अपनी चलती ठेकेदारी, करोड़ों की मशीनें और प्लॉट छोड़कर रोहतक शिफ्ट हो गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदीप चेक बाउंस केस की फाइलें अपने एडवोकेट राकेश सपड़ा को देने निकला था, लेकिन देर रात उसकी मौत की खबर आई।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और बार एसोसिएशन का समर्थन, पुलिस बोली- परिजनों की तहरीर पर होगी कार्रवाई

प्रदीप नारा पेशे से वकील थे और रोहतक जिला बार एसोसिएशन के सदस्य होने के साथ-साथ ‘पीके कंस्ट्रक्शन’ नाम से ठेकेदारी का कारोबार संभालते थे। उनकी पत्नी दीपिका नारा साल 2019 में वार्ड-18 से निर्दलीय पार्षद चुनी गई थीं और बाद में 2022 में भाजपा में शामिल हो गई थीं। (Haryana Crime News Rohtak)

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान हरिस्वरूप हुड्डा ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है। वहीं, (Arya Nagar Police Station Rohtak) आर्य नगर थाना एसएचओ सुशील का कहना है कि कनपटी से पिस्तौल सटाकर गोली चलाई गई है, जिससे मामला शुरुआती जांच में सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर ही निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Milk Strike: हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद! 100 रुपये प्रति लीटर की मांग पर अड़े किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed