Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rohtak Crime News: रोहतक में सनसनी: हाईवे किनारे मिला महिला का शव, हाथ गायब होने से फैली दहशत

AAmandeep Singh
रोहतक में सनसनी: हाईवे किनारे मिला महिला का शव, हाथ गायब होने से फैली दहशत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। कलानौर क्षेत्र के गांव खैरड़ी के पास, नेशनल हाईवे 152-D के किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति इतनी भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप गई। मृतका के शरीर से दोनों हाथ गायब हैं और चेहरा पूरी तरह काला पड़ चुका है, जिससे शिनाख्त करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शुरुआती जांच में इसे हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मामला माना जा रहा है।

सड़ी-गली हालत में मिला शव; जानवरों ने नोंचा या दरिंदगी का निशान?

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो झाड़ियों के बीच महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा था। मृतका ने पैरों में काले रंग की पजामी पहनी हुई थी, जबकि शरीर का ऊपरी हिस्सा नग्न था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के दोनों हाथ कोहनियों के पास से गायब हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हाथ किसी धारदार हथियार से काटे गए हैं या मौत के बाद जंगली जानवरों ने उन्हें नोंच लिया है। शव से उठ रही असहनीय बदबू और उसकी हालत को देखकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह करीब दो से तीन दिन पुराना है।

मौके पर मिली जूती और एक पाजेब, शिनाख्त की कोशिशें तेज

घटनास्थल की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को महिला की एक जूती और उसके पैर की एक पाजेब मिली है। गौर करने वाली बात यह है कि दूसरे पैर की पाजेब गायब है, जो किसी छीना-झपटी या लूट के इरादे की ओर भी इशारा कर रही है। मौके से ऐसा कोई भी दस्तावेज, मोबाइल या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है जिससे मृतका का नाम-पता मालूम हो सके। चेहरे के विकृत हो जाने के कारण आसपास के गांवों के लोग भी पहचान नहीं पाए हैं।

जांच में जुटी FSL टीम, PGI में होगा पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलानौर थाना पुलिस ने तुरंत एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। क्या महिला के साथ हत्या से पहले कोई दरिंदगी हुई थी? इस सवाल का जवाब भी मेडिकल जांच के बाद ही मिल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है ताकि मृतका की पहचान कर हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।