Breaking News
Ambala Encroachment Drive News: अंबाला के नदी मोहल्ला में चला निगम का पीला पंजा, दुकानदार ने उठाए एकतरफा कार्रवाई पर सवालSohna Elevated Road Accident: सोहना एलिवेटेड रोड पर आपस में भिड़ीं कई गाड़ियां, एयरबैग खुले, चालक घायलज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन कल, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमतिFirst Aid For Burned Child: उबलते पानी या चाय से झुलस जाए बच्चा तो क्या करें? जानिए डॉक्टरों के बताए 5 जरूरी फर्स्ट-एड टिप्सHCS Result 2025 Topper: सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने किया हरियाणा टॉप, देखें पूरी टॉपर लिस्टAmbala Encroachment Drive News: अंबाला के नदी मोहल्ला में चला निगम का पीला पंजा, दुकानदार ने उठाए एकतरफा कार्रवाई पर सवालSohna Elevated Road Accident: सोहना एलिवेटेड रोड पर आपस में भिड़ीं कई गाड़ियां, एयरबैग खुले, चालक घायलज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन कल, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमतिFirst Aid For Burned Child: उबलते पानी या चाय से झुलस जाए बच्चा तो क्या करें? जानिए डॉक्टरों के बताए 5 जरूरी फर्स्ट-एड टिप्सHCS Result 2025 Topper: सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने किया हरियाणा टॉप, देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Roop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रही

hharpreet singh
Roop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रही

Roop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रही

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Roop Kaur Sandhu | Punjab DGP : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले में नया मोड़ सामने आया है। श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर अपना पक्ष और सबूत रखने जा रही पीड़ित महिलाओं को धमकियां मिलने के आरोप लगे हैं। पूर्व अकाली नेता Roop Kaur Sandhu ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर यह खुलासा किया है।

 ‘अकाल तख्त न आने के लिए बनाया जा रहा दबाव’

Roop Kaur Sandhu ने पंजाब के DGP और श्री अकाल तख्त साहिब की टास्क फोर्स से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने पीड़ित महिला के साथ अकाल तख्त साहिब में पेश होने की घोषणा की है, तब से उन पर वहां न जाने का भारी दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

जत्थेदार साहिब के समक्ष सारे साक्ष्य सौंपने की तैयारी

Roop Kaur Sandhu के अनुसार, बहरीन से आई पीड़ित सिख महिला खुद जत्थेदार साहिब से मिलकर सारे सबूत सौंपना चाहती है और संगत के सामने अपना पक्ष रखना चाहती है। संधू ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें अकाल तख्त साहिब परिसर में निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल नहीं दिया गया, तो वे सोशल मीडिया के माध्यम से जनता और सिख संगत के सामने सभी साक्ष्य और अपना पक्ष सार्वजनिक कर देंगी।

जानिए क्या है पूरा मामला और दर्ज एफआईआर का विवरण

यह पूरा मामला बहरीन में रहने वाली एक सिख महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। महिला के मुताबिक, वह नवंबर 2025 में भारत आई थीं, जहां एसजीपीसी ने उन्हें ठहरने की व्यवस्था दी थी। महिला का आरोप है कि मार्च से मई 2026 के दौरान श्री आनंदपुर साहिब और अमृतसर की सरायों में अमरजीत सिंह चावला ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में 21 अगस्त 2026 को आनंदपुर साहिब थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

अश्लील मैसेज भेजने के आरोप और अकाल तख्त का सख्त फैसला

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि अकाल तख्त के एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे थे। लंबे समय तक न्याय न मिलने पर महिला ने रूप कौर संधू के साथ फेसबुक लाइव आकर बात रखी थी। सिख मर्यादा के उल्लंघन (बजर कुराहित) को देखते हुए 20 सितंबर 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब के पंज सिंह साहिबान ने अमरजीत सिंह चावला और ज्ञानी मलकीत सिंह को खालसा पंथ से निष्कासित कर दिया था। दोनों पर किसी भी सिख संस्था में सेवा देने या पद संभालने पर आजीवन रोक लगाई जा चुकी है।

Punjab Cmo Corruption केस की सुनवाई से हटे Justice Sheel Nagu

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।