Breaking News
Haryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशHaryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देश

Sangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेराव

hharpreet singh
Sangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेराव

संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेराव

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sangrur DC Office Protest : संगरूर जिला प्रशासनिक परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के तीनों मुख्य द्वारों पर पक्का मोर्चा लगा दिया। प्रांतीय आह्वान के तहत पंजाब के 16 जिलों में डीसी दफ्तरों को घेरने की इस कड़ी में संगरूर में भी सुबह से ही भारी संख्या में किसान जुट गए। कार्यालय के सभी रास्तों के बंद होने से जहां एक ओर सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप नजर आया, वहीं दूर-दराज से अपने जरूरी काम लेकर पहुंचे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

टाइपिस्ट एसोसिएशन का फूटा गुस्सा, बस स्टैंड के बाहर दिया धरना

इस बीच, डीसी कार्यालय परिसर के भीतर अपनी दुकानें चलाने वाले टाइपिस्टों और दुकानदारों का सब्र भी जवाब दे गया। दुकानें और अपने कामकाज के ठिकाने बंद मिलने से नाराज टाइपिस्ट एसोसिएशन ने संगरूर बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बैठकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसोसिएशन के प्रधान मनी कथूरिया ने कड़े शब्दों में प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन के नाम पर उन्हें उनकी ही दुकानों तक जाने से रोका जा रहा है, जिससे उनका कारोबार चौपट हो गया है और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे इस संघर्ष को और अधिक तीव्र करने के लिए मजबूर होंगे।

किसानों ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- प्रशासन रच रहा है साजिश

दूसरी तरफ, प्रदर्शन कर रहे किसान नेता जगतार कालाझाड़ ने दुकानदारों के रोष पर सफाई देते हुए कहा कि किसान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों ने केवल प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित करने के लिए मुख्य रास्तों पर घेराबंदी की है, लेकिन किसी भी दुकानदार को अंदर जाने से नहीं रोका गया है।

किसान नेता ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन जानबूझकर दुकानदारों को रोक रहा है ताकि इसका ठीकरा किसानों के सिर पर फोड़ा जा सके और उनके आंदोलन को बदनाम किया जा सके। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों का यह धरना दोपहर तीन बजे तक तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा, जिसके बाद अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

प्रशासन हरकत में, ड्यूटी मजिस्ट्रेट करेंगे मध्यस्थता

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। सिटी थाना प्रभारी (एसएचओ) मनप्रीत सिंह ने स्थिति की नजाकत को भांपते हुए बताया कि पूरे घटनाक्रम से ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचेंगे और किसानों तथा टाइपिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। प्रशासन की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य बनाया जाए ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके।

Faridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।