Satark Haryana Mobile App: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकेल, सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप, सीधे ACB तक पहुंचेगी शिकायत
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकेल, सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया 'सतर्क - हरियाणा' ऐप, सीधे ACB तक पहुंचेगी शिकायत
Satark Haryana Mobile App: हरियाणा में सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार के समूल नाश और शासन में पारदर्शिता लाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini Satark Haryana App) ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक डिजिटल पहल के जरिए प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतें या गोपनीय सूचनाएं सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) तक पहुंचा सकेगा।
हेल्पलाइन नंबर याद रखने का झंझट खत्म, वन-टच कॉलिंग सुविधा
अक्सर देखा जाता है कि आम लोगों के पास भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी तो होती है, लेकिन वे एसीबी का हेल्पलाइन नंबर याद न होने या प्रक्रिया की जटिलता के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। ‘सतर्क – हरियाणा’ (Haryana Anti Corruption Bureau App) ऐप ने इस समस्या को चुटकी में हल कर दिया है। ऐप में दिए गए हेल्पलाइन फीचर पर महज एक टच करते ही कॉल सीधे एंटी करप्शन ब्यूरो के कंट्रोल रूम से जुड़ जाएगी। इससे आम जनता को आपात स्थिति में तुरंत मदद और मार्गदर्शन मिल सकेगा।
पहचान रहेगी गुप्त, साक्ष्य के रूप में अपलोड कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत नागरिकों की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखना है। यदि किसी व्यक्ति के पास रिश्वतखोरी से संबंधित कोई वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग या दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन वह सीधे सामने आकर कार्रवाई नहीं कराना चाहता, तो भी वह ऐप के माध्यम से यह डिजिटल साक्ष्य एसीबी को भेज सकता है। (Download FIR Haryana Satark App) सरकार का मानना है कि इससे पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार संबंधी सूचनाओं का एक मजबूत और व्यवस्थित डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा, जिसका उपयोग आने वाले समय में नियमानुसार जांच और कार्रवाई के लिए किया जाएगा।
प्रदेश के सभी 23 जिले ऐप से कनेक्ट, गूगल मैप से मिलेगी ऑफिस की लोकेशन
नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के सभी 23 जिलों के विजिलेंस नेटवर्क को इस ऐप से जोड़ा गया है। यदि कोई व्यक्ति अपने गृह जिले से बाहर किसी अन्य जिले में है (Haryana Anti Corruption Bureau App) और वहां भ्रष्टाचार का सामना करता है, तो वह ऐप में संबंधित जिले का चयन कर वहां तैनात एसीबी इंचार्ज का नाम, सीधा मोबाइल नंबर और उनके कार्यालय का पता देख सकता है।
गूगल लोकेशन की मदद से संबंधित विजिलेंस दफ्तर तक पहुंचने का रास्ता भी ऐप में दिखाई देगा, जिससे आम नागरिक अपनी बात अधिकारी के सामने प्रत्यक्ष रूप से भी रख सकेंगे। इसके अलावा ऐप से एफआईआर (FIR) की कॉपी भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें– Suruchi Phogat Gold: एशियन रिकॉर्ड के साथ झज्जर की बेटी का कमाल! 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता गोल्ड
