Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पटकथा लेखक सलीम खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर आए

JJagmarg Desk
पटकथा लेखक सलीम खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर आए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान (90) को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें घर ले जाया गया है। मस्तिष्काघात के बाद पिछले महीने 17 फरवरी को खान को बांद्रा के लीलावती अस्पताल के ‘आईसीयू’ (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद चिकित्सकों ने बताया था कि खान को ‘ब्रेन हैमरेज’ हुआ और उपचार के बाद उन्हें एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। एक सूत्र ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, और दामाद अतुल अग्निहोत्री व आयुष शर्मा उनसे मिलने नियमित रूप से आते रहे। उनके पुराने साथी जावेद अख्तर ने भी अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।

खान फिल्म जगत में सलीम-जावेद की जोड़ी के सदस्य के तौर पर मशहूर रहे हैं। इस जोड़ी ने ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘डॉन’ के अलावा, ‘त्रिशूल’, ‘जंजीर’, ‘सीता और गीता’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘यादों की बारात’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों की पटकथा लिखी थी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।