Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से हाथापाई: दो युवक हिरासत मे, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा

VVinita Kohli
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से हाथापाई: दो युवक हिरासत मे, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ हाथापाई का मामला सामने आया। शहीद स्मारक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद दो युवकों ने कथित तौर पर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और युवकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

जयपुर के शहीद स्मारक पर यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में शामिल लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और विभिन्न संदेश लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी की। युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन

अभिजीत दीपके के पहुंचते ही हुआ विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब अभिजीत दीपके शहीद स्मारक पहुंचे तो समर्थक उन्हें कंधों पर उठाकर धरना स्थल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद दो युवकों और समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने कथित तौर पर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद CJP समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने थप्पड़ मारने के आरोप में दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नारेबाजी को लेकर भी हुआ विवाद

प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों के बीच नारेबाजी को लेकर भी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान आयोजन स्थल पर अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिला। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत भी की। इसके बाद मंच से लोगों से अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा करने की अपील की गई।

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह किसी एक संगठन का आंदोलन नहीं है, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना था कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का अधिकार मिलना चाहिए तथा सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शन में कई महिलाएं और परिवार भी शामिल हुए। हनुमानगढ़ से अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ पहुंचीं अनु सिहाग ने कहा कि वे शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने आई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के हितों से जुड़े मामलों में सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में मौजूद कई लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग दोहराई।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।