Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ईद से पहले तनाव को लेकर दिल्ली के द्वारका इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

VVinita Kohli
ईद से पहले तनाव को लेकर दिल्ली के द्वारका इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में चार मार्च को हुई हत्या के बाद तनाव व्याप्त रहने के मद्दनेजर ईद के त्योहार से एक दिन पहले, इससे लगे द्वारका जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 100 से अधिक नाके स्थापित किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में गतिविधियों पर करीबी नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों एवं इमारतों की छतों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा तैयारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने तैनाती की विस्तृत योजना बनाई है और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।’’ पुलिस के अनुसार, हस्तसाल गांव, जहां हिंसक घटना हुई थी, और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही रणनीतिक स्थानों पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएपीएफ) की संयुक्त तैनाती की गई है।

विज्ञापन

होली के दिन चार मार्च को जेजे कॉलोनी में दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई झड़प में घायल होने के बाद तरुण (26) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब एक परिवार की लड़की द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा गलती से दूसरे परिवार की एक महिला को लग गया। इस घटना के बाद कुछ समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिस दौरान आरोपियों की दो गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस ने मामले में अब तक दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों, जहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है, के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाहनों की जांच सहित नियमित रूप से गश्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने और उस पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी भी तेज कर दी गई है तथा कई आपत्तिजनक पोस्ट का पता लगा कर कार्रवाई की गई है।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जागरूकता अभियान के तहत, कई इलाकों में फ्लैग मार्च किए गए हैं और ईद के दौरान भी निवासियों में विश्वास जगाने के लिए मार्च जारी रहेंगे। उत्तम नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से कुछ हद तक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘काफी संख्या में अवरोधक लगाये गए हैं और आवाजाही कम हो गई है। लोग अब भी चिंतित हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि हालात शांतिपूर्ण बने रहेंगे।’’

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।