Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पटियाला एसएसपी की कथित बातचीत वाली ऑडियो क्लिप सीएफएसएल चंडीगढ़ को भेजें : अदालत

VVinita Kohli
पटियाला एसएसपी की कथित बातचीत वाली ऑडियो क्लिप सीएफएसएल चंडीगढ़ को भेजें : अदालत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को पंजाब सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से कहा कि पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य पुलिस अधिकारियों के बीच कथित बातचीत वाली ऑडियो क्लिप केंद्रीय न्यायालयी विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल), चंडीगढ़ को जांच के लिए भेजा जाए। ऑडियो क्लिप को कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें दावा किया गया था कि पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के इशारे पर विपक्षी उम्मीदवारों को 14 दिसंबर के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने से रोकने की साजिश रची थी।

विज्ञापन

बुधवार को सुनवाई के दौरान, एसईसी के वकील ने अदालत को बताया कि पटियाला के एसएसपी ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक छुट्टी ले ली है। अदालत को यह भी जानकारी दी गई कि पटियाला का अतिरिक्त प्रभार संगरूर के एसएसपी को सौंपा गया है। मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति संजीव बेरी की पीठ शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) मामले पर सुनवाई कर रही थी। चीमा ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तत्काल न्यायिक सुरक्षा उपायों की मांग की है, जबकि बाजवा ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि (चार दिसंबर) बढ़ाने की मांग की है, और दावा किया है कि विपक्षी उम्मीदवारों को कागजात दाखिल करने में “धमकी और व्यवस्थित बाधा” का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए चुनाव 14 दिसंबर को होने हैं। मतगणना 17 दिसंबर को की जाएगी। बादल ने बुधवार को कहा कि पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा की छुट्टी इस बात का प्रमाण है कि वे विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोक रहे थे। मजीठा के कठुनंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बादल ने कहा, “एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच एसएसपी को दोषी ठहराएगी और यह साबित करेगी कि वरुण शर्मा ने कानून को अपने हाथ में ले लिया था।”

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।