Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड का कहर: हरियाणा के 12 जिलों में छाया कोहरा, पंजाब के 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में छाई धुंध की चादर

VVinita Kohli
उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड का कहर: हरियाणा के 12 जिलों में छाया कोहरा, पंजाब के 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में छाई धुंध की चादर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी अब अपने पूरे तेवर दिखा रही है। पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। राजस्थान में भी कोहरे के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में भी ठंड का एहसास बना हुआ है। कई जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और यातायात पर असर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी ने पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी लौटा दी है। बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान और गिर गया है, जबकि पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा, गिरते तापमान और तेज सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कोहरा अपने पीक पर पहुंच चुका है धुंध इतनी ज्यादा है कि हवा साफ नहीं दिख रही थी। इस वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन

पूरे हरियाणा में कोहरे का प्रकोप, तापमान में भी गिरावट दर्ज 

हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के करीब सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है। इससे न केवल रात के तापमान, बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी कोहरा और ठंड का डबल अटैक जारी रहेगा। वहीं, गुरुग्राम में सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण पूरे प्रदेश ने अब ठंड के आगोश में ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दिसंबर माह के अंतिम पखवाड़े में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। आईएमडी की ओर से 22 दिसंबर के लिए प्रदेश के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जीटी रोड के साथ लगने वाले सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला के अलावा यमुनानगर, कैथल, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और नूहं मेवात जिले शामिल। इनके अलावा अन्य जिलों में भी ठंड का दौर जारी रहेगा। सुबह के हालात ऐसे है कि कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य है।

पंजाब में विजिबिलिटी काफी कम 

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का असर आज भी बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। अमृतसर और जालंधर में धुंध का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। कम विजिबिलिटी के कारण जालंधर के PAP चौक पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहले पंजाब रोडवेज की बस एक ट्रक से टकराई और इसके बाद वह एक प्राइवेट बस से जा भिड़ी। हादसे में पनबस के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोहरे की वजह से सड़क यातायात प्रभावित रहा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के लोगों को अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है। धुंध से फ्लाइट कैंसिल या डिले हो सकती है।

राजस्थान में तेज सर्दी की चेतावनी

राजस्थान इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। सुबह जयपुर सहित कई जिलों में कोहरा छाया रहा। राजधानी के बाहरी इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही रही। वहीं, बॉर्डर एरिया वाले जिले जैसलमेर, श्रीगंगानगर में भी घना कोहरा रहा। दरअसल, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और घने कोहरे के कारण प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल से तापमान में गिरावट के साथ तेज सर्दी का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर फ्रेश स्नोफॉल

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीते 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई। शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, अटल टनल, कोकसर में हिमपात के बाद ऊंचे क्षेत्रों में ठंड लौट आई है। इस बीच, देशभर से काफी संख्या में टूरिस्ट बर्फ देखने के लिए कुल्लू-मनाली और लाहौल स्पीति के अलग अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगा है। खासकर रोहतांग, शिंकुला दर्रा, अटल टनल व कोकसर में पर्यटन बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहे हैं। मनाली के मॉल रोड पर भी देर शाम तक टूरिस्ट के कारण रौनक बढ़ी है। वहीं बर्फबारी के कारण ऊंचे क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति और किन्नौर के कुछेक क्षेत्रों में बीती रात को बर्फीली हवाएं भी चली, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा 

वहीं दिल्ली में सोमवार की सुबह घनी धुंध छाई रही। धुंध इतनी ज्यादा है कि हवा साफ नहीं दिख रही थी। इस वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब पाई गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 दर्ज किया गया, जो सेहत के लिए नुकसानदेह माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के सात इलाकों में हवा की स्थिति “गंभीर” स्तर पर पहुंच गई। इसका मतलब है कि वहां प्रदूषण बहुत ज्यादा था। इन सभी इलाकों में नरेला सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जहां AQI 418 तक पहुंच गया। इतनी खराब हवा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खास तौर पर खतरनाक हो सकती है। ऐसे समय में लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।