Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शाह छह मार्च को भुवनेश्वर में आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

JJagmarg Desk
शाह छह मार्च को भुवनेश्वर में आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को यहां ओडिशा पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने यह जानकारी दी।

डीजीपी ने संवाददाताओं को बताया कि ‘न्याय संहिता प्रदर्शनी’ का उद्देश्य भारत में आपराधिक कानूनों में हुए सुधारों और आपराधिक न्याय प्रणाली के रूपांतरण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

खुरानिया ने कहा, इससे नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को समझने में मदद मिलेगी, जो स्वतंत्र भारत में आपराधिक कानूनों के सबसे व्यापक सुधार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

एक जुलाई 2024 को लागू हुए इन नए कानूनों ने भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से युक्त पूर्व के औपनिवेशिक काल के कानूनी ढांचे का स्थान ले लिया।

यह प्रदर्शनी सात मार्च से 10 मार्च तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। डीजीपी ने बताया कि शाह डिजिटल माध्यम से 20 नए साइबर पुलिस थानों का भी उद्घाटन करेंगे। ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर शाह बृहस्पतिवार शाम को यहां पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

ओडिशा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।