Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में सिंगापुर पुलिस ने दी अंतिम रिपोर्ट, डूबने से हुई थी गायक की मौत

VVinita Kohli
गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में सिंगापुर पुलिस ने दी अंतिम रिपोर्ट, डूबने से हुई थी गायक की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिंगापुर: सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने पुष्टि की है कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुई गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है और इसमें किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक कृत्य के सबूत नहीं मिले हैं। बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सिंगापुर के ‘कोरोनर्स एक्ट, 2010’ के तहत एसपीएफ ने मामले की गहन जांच की, उपलब्ध सबूतों की पड़ताल की और सभी संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए। एसपीएफ ने कहा कि यह बयान मीडिया के सवालों के जवाब में जारी किया गया है और आमजन को ऐसी टिप्पणियां करने से बचने की सलाह दी गई है जो अदालत के फैसले या न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाती हों।

बयान में कहा गया कि एसपीएफ की जांच से स्थापित हुआ है कि गर्ग लाजरूस आइलैंड के पास के समुद्री क्षेत्र में एक नौका (यॉट) यात्रा पर थे। तैराकी के दौरान उन्होंने शुरू में लाइफ जैकेट पहन रखी थी लेकिन बाद में उन्होंने उसे उतार दिया था और वह लाइफ जैकेट के बिना ही नौका पर लौटे थे। बयान के मुताबिक, जब वह दूसरी बार पानी में उतरे तो उन्होंने अकेले एवं नौका से दूर तैराकी की तथा पानी में जाने से पहले ‘लाइफ जैकेट’ की पेशकश किए जाने के बावजूद वह उसके बिना ही पानी में गए। इसके बाद वह नौका की ओर तैरकर लौटते समय अचेत होते देखे गए।

विज्ञापन

बयान के अनुसार, गर्ग को नौका के कैप्टन एवं उनके समूह के सदस्यों ने तुरंत बाहर निकाला और उन्हें नौका पर वापस लाया गया जहां उन्हें फौरन ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (सीपीआर) दिया गया। इसमें बताया गया कि आपातकालीन कॉल आने के तुरंत बाद ‘पुलिस कोस्ट गार्ड’ की एक नाव भेजी गई और अधिकारी सहायता के लिए तुरंत पहुंचे। बयान में कहा गया कि समुद्र किनारे पहुंचने पर पराचिकित्सकों ने गर्ग का उपचार किया और उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से ‘सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल’ ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

टॉक्सिकोलॉजी (विष विज्ञान संबंधी जांच) रिपोर्ट समेत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई कि मौत डूबने के कारण हुई। बयान में कहा गया कि ‘टॉक्सिकोलॉजी’ विश्लेषण में उनके रक्त के नमूने में एथेनॉल की उच्च मात्रा पाई गई। बयान के अनुसार, इन निष्कर्षों को जांच के लिए राज्य के कोरोनर (अचानक, असामान्य, संदिग्ध या अस्पष्ट परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों और हालात की आधिकारिक जांच करने वाला अधिकारी) को सौंपा गया। राज्य के कोरोनर ने एसपीएफ की जांच के निष्कर्षों समेत सभी सबूतों पर विचार किया और 25 मार्च, 2026 को हुई गर्ग की मौत को अचानक डूबने का मामला करार दिया। 

बयान में कहा गया कि यह निष्कर्ष एसपीएफ की जांच के अनुरूप है और किसी साजिश या आपराधिक कृत्य के सबूत नहीं मिले। एसपीएफ ने कहा कि कोरोनर को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह संकेत मिले कि गर्ग की मौत दवाओं, नशीले पदार्थों, भोजन या पेय पदार्थ से एलर्जी के कारण हुई थी। पुलिस ने भारतीय गायक के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।