Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sirsa Hotel Raid: सिरसा में पुलिस की बड़ी रेड: ऑलवेज वेलकम होटल में चल रहा था देह व्यापार, 3 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

AAmandeep Singh
Sirsa Hotel Raid: सिरसा में पुलिस की बड़ी रेड: ऑलवेज वेलकम होटल में चल रहा था देह व्यापार, 3 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में डबवाली रोड पर स्थित ‘ऑलवेज वेलकम’ होटल में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस की मुस्तैदी और एंटी व्हीकल थेफ्ट (एबीवीटी) स्टाफ की संयुक्त टीम ने डीएसपी राज सिंह के नेतृत्व में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने होटल के कमरों में अचानक छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और आरोपियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान तीन युवकों और तीन युवतियों को संदिग्ध और बेहद आपत्तिजनक परिस्थितियों में काबू किया गया।

पंजाब से बुलाई जाती थीं युवतियां, होटल मैनेजर भी दबोचा

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि होटल प्रबंधन काफी समय से इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहा था। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पंजाब से युवतियों को सिरसा बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से बठिंडा की आबा बस्ती निवासी दीपक (पुत्र बलबीर चंद) और मूल रूप से सिरसा के बेगू रोड निवासी लेकिन फिलहाल खरड़ (मोहाली) में रह रहे कृष (पुत्र तेजेंद्र सिंह) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों को शह देने के आरोप में होटल मैनेजर मुकुल (पुत्र शिशु कुमार, निवासी मसीतांवाली, भुच्चो मंडी, पंजाब) को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

गुप्त सूचना पर बुना जाल, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि पुलिस को डबवाली रोड के इस होटल में लंबे समय से अनैतिक काम होने की पुख्ता जानकारी मिल रही थी। इसी सूचना को आधार बनाकर पूरी प्लानिंग के साथ टीम गठित की गई और तड़के होटल पर रेड मारी गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सिरसा के थाना सिविल लाइन में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

डीएसपी की चेतावनी: होटल मालिक पर भी गिरेगी गाज

इस कार्रवाई के बाद डीएसपी राज सिंह ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि शहर में होटलों की आड़ में कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है और केवल मैनेजर या ग्राहक ही नहीं, बल्कि होटल के मालिक के खिलाफ भी कानून के मुताबिक सबसे सख्त कदम उठाया जाएगा। शहर के अन्य होटलों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और संदिग्ध गतिविधियों पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।