Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sirsa Drug Raid CIA: सिरसा में फिल्मी ड्रामा: पुलिस की रेड देख दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व युवा नेता, फ्लैट में चल रहा था नशे का धंधा

AAmandeep Singh
सिरसा में फिल्मी ड्रामा: पुलिस की रेड देख दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व युवा नेता, फ्लैट में चल रहा था नशे का धंधा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। सिरसा में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही सीआईए (CIA) टीम को शुक्रवार रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने सेक्टर-19 स्थित एक रिहायशी फ्लैट में छापेमारी कर हेरोइन तस्करी के खेल का पर्दाफाश किया। हालांकि, यह कार्रवाई उस वक्त हाई-प्रोफाइल ड्रामे में बदल गई जब पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक ने पकड़े जाने के डर से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल हुए इस युवक की पहचान शिवराज के रूप में हुई है, जो राजनीतिक गलियारों में भी सक्रिय रहा है।

कृष्णा देवी का फ्लैट बना था ‘अड्डा’, रेड में खुली पोल

विज्ञापन

सीआईए सिरसा को पुख्ता जानकारी मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी कृष्णा देवी अपने फ्लैट से नशे की पुड़िया सप्लाई करने का काम करती है। एएसआई संदीप के नेतृत्व में जब टीम ने फ्लैट की घेराबंदी कर दरवाजा खटखटाया, तो अंदर कृष्णा देवी के साथ शिवराज मौजूद था। वर्दी को देखते ही शिवराज के हाथ-पांव फूल गए और उसने बचने के लिए बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने तुरंत घायल शिवराज को संभाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विवादों से पुराना नाता: पोस्टर पर कालिख पोतने का भी है आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दूसरी मंजिल से कूदने वाला शिवराज पूर्व में जिला युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता रह चुका है। सिर्फ नशा ही नहीं, शिवराज का नाम पिछले साल के एक चर्चित विवाद में भी शामिल है। आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को सिरसा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोतने की घटना में भी वह मुख्य आरोपी था, जिसके चलते सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

महिला तस्कर गिरफ्तार, जांच तेज

पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान कृष्णा देवी के कब्जे से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की इस खेप के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और शहर में इनके नेटवर्क से कौन-कौन से सफेदपोश लोग जुड़े हुए हैं। डीएसपी रैंक के अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका राजनीतिक रसूख कुछ भी हो।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।