Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sirsa News: सिरसा में मनचले की सरेराह धुनाई: लड़की पर कसा था कमेंट, बर्गर शॉप वाली युवती ने बीच सड़क सिखाया सबक

AAmandeep Singh
Sirsa News: सिरसा में मनचले की सरेराह धुनाई: लड़की पर कसा था कमेंट, बर्गर शॉप वाली युवती ने बीच सड़क सिखाया सबक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। सिरसा के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, लाल बत्ती चौक पर बुधवार दोपहर को उस समय राहगीर ठिठक गए, जब एक युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक का कॉलर पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम जुट गया। दरअसल, वहां फास्ट फूड की दुकान चलाने वाली युवती पर एक युवक ने फब्ती कसते हुए कहा, “जट्ट दी पसंद, जटणी होणी।” इस भद्दे कमेंट को सुनते ही लड़की के सब्र का बांध टूट गया। उसने बिना वक्त गंवाए आरोपी को दबोच लिया और सरेबाजार उसकी अच्छे से क्लास लगा दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती गुस्से में आरोपी को धक्का देते और थप्पड़ जड़ते दिख रही है।

बर्गर शॉप का पूर्व कर्मचारी है आरोपी, बदनाम करने की रची साजिश

विज्ञापन

मामले की पड़ताल करने पर कहानी कुछ और ही निकलकर सामने आई। पीड़ित युवती ने बताया कि पकड़ा गया युवक कोई अजनबी नहीं है, बल्कि करीब दो महीने पहले तक उसकी ही बर्गर शॉप पर काम करता था। उसकी इन्हीं संदिग्ध और बदतमीज हरकतों की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी से जाने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। वह अपने दोस्तों और आसपास के दुकानदारों के बीच यह झूठी अफवाह उड़ाने लगा कि वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड और पत्नी है। युवती का कहना है कि वह इस मानसिक प्रताड़ना और हर जगह होने वाली बदनामी से पूरी तरह तंग आ चुकी थी।

आधी रात को दुकान पर आकर गाता था गाने, भाइयों के पहरे में घर जाती थी पीड़ित

पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई थी कि वह मंगलवार की रात करीब 12 बजे भी दुकान के बाहर आ धमका था। उस वक्त दुकान बढ़ाई जा रही थी, तभी वह वहां आकर जोर-जोर से ‘जट्ट दी पसंद…’ वाला गाना गाने लगा। युवती ने बताया कि युवक की हरकतों के डर से उसे रात को घर लौटते समय अपने भाइयों को साथ बुलाना पड़ता था। मंगलवार रात को भी उसे समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बुधवार दोपहर को वह दोबारा स्कूटी से चक्कर काटने लगा और लड़की को देखकर हंसने लगा, जिसके बाद यह पूरा बखेड़ा खड़ा हुआ।

पिता ने भी माना- ‘बेटा कर रहा है बेइज्जती’, अब पुलिस करेगी कानूनी इलाज

हंगामे के दौरान लड़की ने आरोपी के पिता को भी फोन मिलाया। पीड़ित के मुताबिक, जब उसके पिता से शिकायत की गई तो उन्होंने भी बेबसी जाहिर करते हुए माना कि उनका बेटा गलत है और उनकी भी बेइज्जती करवा रहा है। हालांकि, बुधवार को जब यह हंगामा हुआ, तब मौके पर पुलिस नहीं बुलाई गई और आरोपी युवक किसी तरह अपनी स्कूटी छुड़ाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। युवती ने साफ किया है कि इस बार वह चुप बैठने वाली नहीं है। उसने पहले भी पुलिस को इनपुट दिया था और अब वह आरोपी के खिलाफ मतलौडा या संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने जा रही है ताकि इस सिरफिरे को कानूनी सबक सिखाया जा सके।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।