Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Crime: सिरसा में साथ बैठकर पी शराब, फिर ईंट मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट

AAmandeep Singh
Haryana Crime : सिरसा में साथ बैठकर पी शराब, फिर ईंट मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले से रिश्तों और दोस्ती को कलंकित करने वाली एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक इंटरलॉक फैक्ट्री में साथ काम करने वाले दो दोस्तों के बीच शराब के दौर में शुरू हुई मामूली बहस ने खूनी मोड़ ले लिया। एक ‘दोस्त’ ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही साथी के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

शराब के नशे में बिगड़ी बात

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री परिसर की है। यहाँ उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का निवासी देवेंद्र सिंह अपने साथी रवि सिंह के साथ मजदूरी करता था। बुधवार की रात दोनों फैक्ट्री के कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात गाली-गलौज तक पहुँची और देखते ही देखते रवि के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पास ही पड़ी एक भारी ईंट उठाई और देवेंद्र के सिर पर दे मारी। चोट इतनी गंभीर थी कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह खुला खौफनाक मंजर

कत्ल की इस वारदात का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ। जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी रोजाना की तरह काम पर पहुँचे और देवेंद्र के कमरे की ओर गए, तो अंदर का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था और देवेंद्र का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। आरोपी रवि वहां से गायब था, जिसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और नशे में की गई हत्या का लग रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रवि सिंह के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिरसा पुलिस का दावा है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।