Breaking News
दिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोनादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोना

Sirsa News: डबवाली पुलिस चौकी में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, सिपाही रुपये लेकर फरार

Sirsa News: डबवाली पुलिस चौकी में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, सिपाही रुपये लेकर फरार

डबवाली पुलिस चौकी में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, सिपाही रुपये लेकर फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa News: हरियाणा में खाकी को दागदार करने का एक और मामला सामने आया है। सिरसा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रविवार को सिरसा जिले के डबवाली स्थित गोल बाजार पुलिस चौकी में तैनात एएसआई (ASI) जगजीत सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

यह घूसखोरी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले से आरोपी का नाम हटाने के एवज में की जा रही थी। वहीं, ACB की छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SAPO) राजबीर सिंह रिश्वत की राशि लेकर रफूचक्कर होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में एसीबी की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

हेरोइन तस्करी में नाम हटाने के लिए मांगी थी घूस

मामले का खुलासा करते हुए ACB अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस ने तरसेम नाम के एक युवक को 263 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। कड़ाई से की गई पूछताछ में तरसेम ने खुलासा किया था कि वह यह नशीला पदार्थ पंजाब के रहने वाले कर्णदीप उर्फ बबलू से खरीदकर लाया था। तरसेम के बयान के आधार पर पुलिस ने कर्णदीप उर्फ बबलू को भी मुकदमे में बतौर आरोपी नामजद कर लिया था।

केस दर्ज होने के बाद गोल बाजार चौकी में तैनात ASI जगजीत सिंह ने बबलू को मामले से बाहर निकालने का झांसा दिया। इसके बदले में उसने रिश्वत की मोटी रकम की मांग की। बातचीत के बाद 20,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

रंगे हाथों पकड़ा गया ASI, घूस की रकम लेकर भागा सिपाही

पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारी को रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत सिरसा स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत रविवार को जैसे ही पीड़ित ने डबवाली की गोल बाजार चौकी पहुंचकर ASI जगजीत सिंह को केमिकल लगे 20 हजार रुपये सौंपे, वैसे ही ACB की टीम ने दबिश देकर ASI को रंगे हाथों दबोच लिया।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान चौकी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच मौके पर मौजूद SAPO राजबीर सिंह रिश्वत के रुपये समेटकर चकमा देकर फरार हो गया। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि फरार SAPO राजबीर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।