Breaking News
Apple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैApple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक है

Sirsa News: डबवाली में तांत्रिक के नाम पर किसान से 22 लाख की ठगी, खेत में पैसे डबल करने का दिया था झांसा

Sirsa News: डबवाली में तांत्रिक के नाम पर किसान से 22 लाख की ठगी, खेत में पैसे डबल करने का दिया था झांसा

डबवाली में तांत्रिक के नाम पर किसान से 22 लाख की ठगी, खेत में पैसे डबल करने का दिया था झांसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa News: अंधविश्वास और जल्द अमीर बनने की चाह में इंसान किस कदर ठगी का शिकार हो जाता है, इसका ताजा उदाहरण सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां अबूबशहर के रहने वाले 8वीं पास किसान सुखदीप सिंह को कथित तांत्रिकों ने ऐसा अपने जाल में उलझाया कि उसने पाई-पाई जोड़कर रखे 22 लाख रुपये ठगों के हवाले कर दिए। आरोपियों ने किसान को झांसा दिया था कि वे उसके घर और खेत में विशेष पूजा-हवन करेंगे, जिससे उसके खेत में गड़ी रकम दोगुनी हो जाएगी।

साधारण की-पैड फोन पर आया था मैसेज, सीएससी सेंटर से भेजे पैसे

विज्ञापन

किसान सुखदीप सिंह कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि साधारण की-पैड वाला फोन रखते हैं। अप्रैल महीने में उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से टेक्स्ट मैसेज आया, जिसमें लिखा था- “हम बाबा लोग हैं, आपके सारे बिगड़े काम सही कर देंगे। हवन करके आपकी रकम दोगुनी कर देंगे और आप मालामाल हो जाओगे।” झांसे में आकर सुखदीप ने जब उस नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने कहा कि वे उनके बताए खाते में पैसे डालते रहें और बाद में खेत की एक खास जगह खोदकर दोगुनी रकम निकाल लें। किसान ने घर में रखी नकदी और अपनी दो शादियों के दौरान जमा हुए सोने-चांदी के जेवरात तक बेच डाले और जनसेवा केंद्र (CSC) के जरिए रकम ट्रांसफर करते रहे।

12 अप्रैल से 4 जुलाई तक किश्तों में ऐंठे 22 लाख रुपये

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ठगी का यह सिलसिला 12 अप्रैल 2026 से शुरू होकर जुलाई तक चलता रहा। किसान ने 12 अप्रैल को अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 13,504 रुपये, 50 हजार, 43 हजार, 49,999 रुपये और 69 हजार रुपये भेजे। इसके बाद 30 अप्रैल को केनरा बैंक के खाते में 2 लाख रुपये डाले गए। मई महीने में 25-25 हजार रुपये की दर्जनों किश्तें भेजी गईं। वहीं 2 जुलाई को हरियाणा ग्रामीण बैंक के खाते से 5 लाख रुपये और 4 जुलाई को 1 लाख रुपये एनईएफटी (NEFT) के जरिए ठगों को ट्रांसफर कर दिए गए।

जब खेत से नहीं निकले पैसे तब खुला राज, पुलिस व साइबर सेल में जांच तेज

लाखों रुपये गंवाने के बाद भी जब ठगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और न ही खेत में कोई चमत्कार हुआ, तब जाकर सुखदीप को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

उन्होंने 18 अगस्त को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डबवाली सदर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता आनंद के मुताबिक, जिन बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी बैंक डिटेल निकाली जा रही है और साइबर सेल की टीम जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।