Breaking News
दिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोनादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीHaryana dowry case: भिवानी की बेटी पर हिसार में अमानवीय अत्याचार, पुलिस में भर्ती होते ही मांगी क्रेटा और सोना

Sirsa News: सिरसा में नशेड़ी पिता ने 15 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

Sirsa News: सिरसा में नशेड़ी पिता ने 15 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

सिरसा में नशेड़ी पिता ने 15 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Sirsa News: सिरसा के गांव खैरेकां के नाथ मोहल्ला में हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या के सनसनीखेज मामले का सदर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात को किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका के सगे पिता ने ही अंजाम दिया था।

पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में यह साफ हो गया कि आरोपी पिता शराब के नशे में इस कदर अंधा हो चुका था कि उसने अपनी ही जिगर के टुकड़े की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मुस्तैदी से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विज्ञापन

मां गई थी काम पर, नानी के घर अकेली पाकर हैवान बने पिता ने दिया वारदात को अंजाम

मामले का ब्योरा देते हुए सदर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने बताया कि 30 अगस्त को मृतका की मां कविता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति राकेश नाथ अत्यधिक शराब पीने का आदी है और रोज घर में आकर बिना बात के लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करता था।

29 अगस्त की शाम को भी जब घर में शराब के नशे को लेकर क्लेश बढ़ा, तो कविता अपने तीनों बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से उन्हें पड़ोस में रहने वाली अपनी मां के घर छोड़ आई और खुद किसी काम से बाहर चली गई। इसी दौरान मौका पाकर नशे में धुत राकेश अपनी सास के घर पहुंच गया। वहां उसने अपनी 15 साल की बेटी को अकेला पाकर बेरहमी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, गांव में फैला गुस्सा

महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामला दर्ज होते ही जांच की रफ्तार बढ़ाई और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी राकेश को 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अपनी ही औलाद का खून बहाने वाले इस हैवान पिता की करतूत से खैरेकां गांव और आसपास के इलाके में गहरा शोक और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें– आज पटल पर रखे जाएंगे 11 बड़े बिल, संविदा प्राध्यापकों के मुद्दे पर हंगामे के आसार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।