Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sirsa Extortion Case: सिरसा में होटल मालिक से फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार, कनपटी पर रिवाल्वर रख मांगा था 'गुंडा टैक्स'

AAmandeep Singh
सिरसा में होटल मालिक से फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार, कनपटी पर रिवाल्वर रख मांगा था 'गुंडा टैक्स'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक होटल संचालक को अपना निशाना बनाया। कंगनपुर फाटक के पास स्थित ‘ब्लू बेरी’ होटल में 13 अप्रैल की रात करीब 2 बजे सन्नाटे को चीरते हुए बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। होटल संचालक दीपक कुमार जब अपना काम खत्म कर बाहर निकले, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि बाहर मौत का सामान लिए कुछ युवक उनका इंतजार कर रहे हैं। बदमाशों ने न केवल दीपक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि फिल्मी अंदाज में कनपटी पर रिवाल्वर तान दी।

‘होटल चलाना है तो देने होंगे 2 लाख’

विज्ञापन

पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बाइक सवार युवकों ने उन्हें बुरी तरह धमकाया। बदमाशों का सीधा कहना था कि अगर शहर में होटल चलाना है और जिंदा रहना है, तो ‘गुंडा टैक्स’ के रूप में 2 लाख रुपये देने होंगे। आरोपियों ने चेतावनी दी थी कि अगर दोबारा होटल पर दिखाई दिए या पैसे नहीं मिले, तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस की घेराबंदी: तीन आरोपी चढ़े हत्थे

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अर्शदीप सिंह के नेतृत्व में खैरपुर पुलिस चौकी की टीम ने तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने कंगनपुर फाटक क्षेत्र में ही दबिश देकर तीन युवकों—अमनदीप उर्फ साधू, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और सोनल उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सिरसा के अलग-अलग मोहल्लों और पास के गांवों के रहने वाले हैं।

बरामदगी और न्यायिक कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और वह लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है, जिसे दिखाकर फिरौती मांगी गई थी। डीएसपी अर्शदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत सख्त मामला दर्ज किया गया है। तीनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने पहले भी किसी व्यापारी को निशाना बनाया है या नहीं।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।