Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sirsa Drug Seizure: सिरसा में नार्कोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार

AAmandeep Singh
सिरसा में नार्कोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। सीमावर्ती जिलों में नशे के सौदागरों के खिलाफ सिरसा पुलिस ने एक बार फिर अपना कड़ा शिकंजा कस दिया है। डबवाली पुलिस की विशेष टीमों ने अलग-अलग ऑपरेशनों में 1 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन और अफीम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब के तीन मुख्य सप्लायरों समेत कुल चार नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

भारतमाला रोड पर बिछाया जाल: करोड़ों की हेरोइन जब्त

विज्ञापन

कालांवाली के डीएसपी संदीप धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह सफलता सीआईए स्टाफ कालांवाली और एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) डबवाली की संयुक्त तत्परता का नतीजा है।

पहली बड़ी कार्रवाई भारतमाला पुल के पास हुई। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि पंजाब के तीन नामी तस्कर—जगमीत सिंह, भगवान सिंह और मलकीत सिंह—एक कार में सवार होकर हेरोइन की बड़ी खेप खपाने के लिए सिरसा की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई दिलावर सिंह की टीम ने नाकाबंदी कर दी। बठिंडा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार ने जैसे ही पुलिस को देखा, चालक ने घबराहट में उसे मोड़ने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी बंद हो गई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार की तलाशी ली, तो उसमें से 503 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है।

ट्रेन से अफीम लेकर पहुंचा था ‘कूरियर’, फाटक पर धरा गया

दूसरी कार्रवाई में डबवाली पुलिस ने एक अफीम तस्कर को दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपा सिंह नामक शख्स कालांवाली इलाके में अफीम की सप्लाई के लिए ट्रेन से पहुंच रहा है।

तख्तमल फाटक पर मुस्तैद पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध युवक को अटैची के साथ देखा, तो वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया और अटैची की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान उसमें से 2 किलो 754 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी इसे बड़े मुनाफे पर स्थानीय छोटे नशा तस्करों को सप्लाई करने वाला था।

नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी: पुलिस रिमांड पर आरोपी

पकड़े गए चारों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है। डीएसपी संदीप धनखड़ ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल इन ‘पैडलर्स’ को पकड़ना नहीं है, बल्कि उस ‘किंगपिन’ तक पहुंचना है जो पंजाब और अन्य राज्यों से इस नशे की सप्लाई चेन को नियंत्रित कर रहा है।

“नशा तस्करों के खिलाफ हमारा अभियान ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वे यह नशा कहां से लाए थे और सिरसा में किन-किन ठिकानों पर इसकी डिलीवरी होनी थी।”

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।