Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sirsa News: सिरसा की बणी अनाज मंडी में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आया ट्रक, 2 की मौत

AAmandeep Singh
Sirsa News: सिरसा की बणी अनाज मंडी में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में आया ट्रक, 2 की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। सिरसा जिले के रानिया क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के गांव बणी स्थित अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं की उठान (लिफ्टिंग) के कार्य में जुटे दो लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। अनाज से भरे ट्रक को खड़ा करते समय यह हादसा हुआ, जिसने मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और आढ़तियों को हिलाकर रख दिया। घटना के तुरंत बाद मंडी में चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।

धूप से बचाने के लिए छांव में खड़ा कर रहे थे ट्रक, तभी हुआ हादसा

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए गुरसेवक सिंह (57) और नत्थू राम (56) पड़ोसी राज्य पंजाब की रामा मंडी के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से बणी अनाज मंडी में ट्रक पर लेबर का काम कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों ने ट्रक में गेहूं की बोरियां लोड की थीं। दोपहर के वक्त तेज धूप से बचने के लिए वे ट्रक को छांव में पार्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही ट्रक को पीछे काटा गया, उसका अगला हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन तारों से छू गया।

नीचे पैर रखते ही आ गया मौत का झटका

तारों के छूते ही पलक झपकते ही पूरे ट्रक के लोहे के ढांचे में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। केबिन में बैठे गुरसेवक और नत्थू राम को इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाड़ी में करंट आ चुका है। जैसे ही दोनों ने ट्रक से नीचे उतरने के लिए अपने पैर जमीन पर रखे, उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा। अर्थ मिलने के कारण दोनों बुरी तरह झुलस गए और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस के आने से पहले ही दोनों दम तोड़ चुके थे।

शव अस्पताल भेजे, लापरवाही के एंगल पर भी जांच जारी

मंडी एसोसिएशन और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रानिया पुलिस ने बिजली सप्लाई को बंद करवाया और दोनों शवों को ट्रक के पास से हटवाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मंडी में इस तरह हाईवोल्टेज तारों का नीचे होना प्रशासन पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इस हादसे में बिजली विभाग या मंडी प्रबंधन की कोई लापरवाही तो नहीं थी।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।