Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Sonipat News: अधिकारियों को जगाने सोनीपत में अनोखा प्रदर्शन, चौराहे पर 21 दिन तक चलेगा हनुमान चालीसा का पाठ

Sonipat News: अधिकारियों को जगाने सोनीपत में अनोखा प्रदर्शन, चौराहे पर 21 दिन तक चलेगा हनुमान चालीसा का पाठ

अधिकारियों को जगाने सोनीपत में अनोखा प्रदर्शन, चौराहे पर 21 दिन तक चलेगा हनुमान चालीसा का पाठ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: प्रशासनिक फाइलों में दबे शहर के मुद्दों और शिकायतों से तंग आकर अब जनता ने भक्ति और अनूठे विरोध का रास्ता अख्तियार कर लिया है। सोनीपत शहर को ट्रैफिक, सीवर, नशाखोरी और अपराध की दलदल से बाहर निकालने के लिए अधिकारियों को उनकी शक्तियां याद दिलाने का एक नायाब अभियान शुरू हुआ है। पूर्व सैनिक और रिटायर्ड स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) पवन कुमार की अगुवाई में स्थानीय लोग चौराहे पर बैठकर 21 दिनों तक रोजाना हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर रहे हैं।

चौराहे पर अधिकारियों के फोटो वाले बोर्ड, उठाईं शहर की बदहाली की परतें

विज्ञापन

इस अनोखे सत्याग्रह के तहत शहर के प्रमुख चौराहे पर जिला उपायुक्त (DC) नेहा सिंह, पुलिस कमिश्नर ममता सिंह और नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार की तस्वीरों वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के जरिए सीधे तौर पर अधिकारियों के विभागों से संबंधित शहर की ज्वलंत समस्याओं को कटघरे में खड़ा किया गया है।

पवन कुमार के अनुसार, 5 सितंबर से शुरू हुआ यह पाठ अभियान 21 दिनों तक चलेगा, जहां रोजाना सुबह 10 से 10:15 बजे और शाम 6 से 6:15 बजे तक हनुमान चालीसा का जाप किया जाता है। उनका कहना है कि जिस तरह भगवान हनुमान को उनकी शक्तियां याद दिलानी पड़ी थीं, ठीक उसी तरह इस पाठ का मकसद अधिकारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का अहसास कराना है।

पुलिस पर लगा बोर्ड चुराने का आरोप, थाने में शिकायत की चेतावनी

विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया जब पवन कुमार ने आरोप लगाया कि सिविल लाइन थाना पुलिस रात के अंधेरे में चुपके से अधिकारियों की तस्वीरों वाले बोर्ड उखाड़कर अपने साथ ले गई। उन्होंने पुलिस से इन बोर्डों को तुरंत लौटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे थाना पुलिस के खिलाफ ही आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। हालांकि, इस मामले पर जब सिविल लाइन थाना SHO परविंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

बता दें कि पवन कुमार वर्ष 2009 में थल सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद उन्होंने 12 वर्षों तक हरियाणा पुलिस में SPO के रूप में सेवाएं दीं। इस साल 31 जुलाई को पुलिस सेवा से निवृत्त होने के बाद से वे ‘आशा धाम’ संस्था के जरिए सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।

करोड़ों के बजट के बाद भी सीवर-ट्रैफिक बदहाल, नशे और अपराध का बोलबाला

अधिकारियों की फोटो वाले बोर्ड्स के जरिए शहर के हर उस नासूर को कुरेदा गया है, जिससे आम जनता रोज जूझती है। DC नेहा सिंह के नाम वाले बोर्ड पर खराब ट्रैफिक सिग्नल, टूटी सड़कें, उफनते सीवर और फुटपाथों पर अवैध कब्जों का मुद्दा उठाया गया है। पवन कुमार का कहना है कि कागजों में सड़कों और सीवर व्यवस्था पर करोड़ों रुपये बहा दिए गए, लेकिन धरातल पर जनता को सिर्फ जलभराव और जाम ही मिला।

वहीं, पुलिस कमिश्नर ममता सिंह की तस्वीर वाले बोर्ड पर नशे की तस्करी और देह व्यापार के मुद्दे पर पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया गया है। आरोप लगाया गया है कि शहर की कई कॉलोनियों में खुलेआम ड्रग्स की बिक्री हो रही है, जिसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस मौन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, मामा-भांजा चौक से बस स्टैंड रोड पर देह व्यापार की गतिविधियों का आरोप लगाते हुए सामाजिक माहौल बिगड़ने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अवर्गीकृत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।