Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सोनू सूद ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच दुबई में फंसे लोगों को मुफ्त आश्रय की पेशकश की

JJagmarg Desk
सोनू सूद ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच दुबई में फंसे लोगों को मुफ्त आश्रय की पेशकश की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में उड़ानें बाधित होने से दुबई में फंसे यात्रियों के लिए मुफ्त आश्रय की घोषणा की। सोनू सूद ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीयता से परे बेघर हुए लोगों को आश्रय देने की पेशकश की।

उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित बेघर है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित आश्रय प्रदान कर रहे हैं। देश कोई भी हो, किसी प्रकार की कोई शर्त नहीं। सिर्फ और सिर्फ मानवता के लिए। अगर आपको मदद की जरूरत है तो हमें इंस्टाग्राम पर संदेश भेजें।

विज्ञापन

सूद ने वीडियो में कहा कि मौजूदा संकट के कारण दुबई में फंसे सभी लोगों को हम बताना चाहते हैं कि आपके रहने की व्यवस्था है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको मुफ्त आश्रय मिले। उन्होंने खास तौर पर भारतीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग भी हमारे हिंदुस्तानी हैं, या किसी भी देश के लोग दुबई में फंस गए हैं, कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर संदेश भेजिए। 

अभिनेता ने कहा कि यात्रियों के घर लौटने तक रियल एस्टेट कंपनी ‘दुगास्ता प्रॉपर्टीज’ के माध्यम से मुफ्त आवास की व्यवस्था की जाएगी। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में व्यापक रूप से उड़ानों के रद्द होने के बीच सूद ने यह पोस्ट किया। फंसे हुए लोगों में अभिनेत्रियां सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी थीं, जो बाद में सुरक्षित घर लौट आईं।

यह पहला मौका नहीं है जब सूद ने इस तरह की कोई पहल की है। सूद (52) को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान देश भर में फंसे हजारों प्रवासी श्रमिकों के घर भेजने के उद्देश्य से परिवहन की व्यवस्था करने के कार्यों के लिए सराहा गया था। पंजाब में 2025 में आई बाढ़ के दौरान भी सूद ने राहत कार्यों में अपना योगदान दिया था।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।