Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

स्पेशल ओलंपिक केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व का आंदोलन है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

JJagmarg Desk
स्पेशल ओलंपिक केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व का आंदोलन है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ‘स्पेशल ओलंपिक भारत राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बनेगा अत्याधुनिक आवासीय स्टेडियम

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सुगम्य भारत’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में एक समर्पित दिव्यांग स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इस स्टेडियम की खास बात यह होगी कि इसमें खिलाड़ियों के रहने के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने खेल को बढ़ावा देने के लिए अनुदान की घोषणा की। स्पेशल ओलंपिक भारत के लिए 31 लाख रुपये, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की ओर से 21 लाख रुपये दिया जायेगा । 

“सीमाएं शरीर में नहीं, सोच में होती हैं”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “स्पेशल ओलंपिक हमें खेल को पदक की दृष्टि से नहीं, बल्कि मानव आत्मा की शक्ति के रूप में देखने का नजरिया देता है। मैदान पर पसीना बहाते ये खिलाड़ी संदेश देते हैं कि यदि सही अवसर और प्रशिक्षण मिले, तो हर व्यक्ति असाधारण बन सकता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि असली सीमाएं शरीर में नहीं, बल्कि हमारी सोच में होती हैं।

खेल बुनियादी ढांचे और बजट में भारी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने पिछले 11 वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा साझा करते हुए बताया कि विभाग का बजट 2014-15 के 275 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अब 602.18 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले 11 सालों में खेल सुविधाओं पर 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राज्य में वर्तमान में 21 जिला स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर और 382 इंडोर जिम संचालित है। प्रदेश में 1,472 खेल नर्सरियां चल रही हैं, जहाँ 37,000 से अधिक बच्चों को मासिक वजीफा (1500 से 2000 रुपये) दिया जा रहा है।

महिला खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल का शिलान्यास

इससे पहले मुख्यमंत्री ने MDU के अभिलाषा कन्या छात्रावास परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। यह बहुमंजिला हॉस्टल 150 छात्राओं की क्षमता वाला होगा और लगभग 2374 वर्ग मीटर में फैला होगा।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।