Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

नई शिक्षा नीति के जरिए खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा दिया गया: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

VVinita Kohli
नई शिक्षा नीति के जरिए खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा दिया गया: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भोपाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यहां निशानेबाजी की एक अकादमी में खिलाड़ियों से संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के माध्यम से खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रधान ने मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया। प्रधान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में पहली बार कौशल आधारित कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल की गई है।’’

उन्होंने कहा कि खेल और पढ़ाई को साथ-साथ आगे बढ़ाने के लिए अलग पाठ्यक्रम विकसित किया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधान ने कहा कि खिलाड़ियों की ‘अपार आईडी’ के माध्यम से उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और खेल उपलब्धियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही अंतर-खेल गतिविधियों को भी क्रेडिट स्कोर से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) जैसे संस्थानों में खेल कोटा शुरू किया है। प्रधान ने कहा, ‘‘अगले 20 वर्षों में हमें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना है। 

वर्ष 2036 के ओलंपिक हमारे लक्ष्य का हिस्सा हैं।’’ इससे पहले प्रधान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रधान ने कहा, ‘‘जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत एक विकसित राष्ट्र और वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ेगा।’’ बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री यादव ने प्रधान को बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न पहलों, नयी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा कौशल विकास गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधान ने शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल शिक्षण और रोजगारोन्मुख कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।