Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather: पंजाब समेत पूरे पंजाब में आज के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी, तापमान 6.2 डिग्री तक गिरा

VVinita Kohli
Punjab Weather: पंजाब समेत पूरे पंजाब में आज के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी, तापमान 6.2 डिग्री तक गिरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

बारिश और तेज हवाओं के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। जून के दूसरे सप्ताह में लगातार पड़ रही गर्मी के बाद यह बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आया है। मौसम विभाग ने हालांकि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से नहीं रुकने की सलाह दी है।

विज्ञापन

बिजली नेटवर्क को सबसे ज्यादा नुकसान

पंजाब राज्य बिजली निगम (पीएसपीसीएल) की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार तेज आंधी का सबसे बड़ा असर बिजली वितरण नेटवर्क पर पड़ा है। राज्यभर में 850 से अधिक बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए हैं। इसके अलावा 129 ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 8.57 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें तथा बड़ी मात्रा में लो-वोल्टेज और हाई-वोल्टेज केबल टूट गईं। इसके कारण पंजाब के कई जिलों के गांवों और शहरों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और अनेक क्षेत्रों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी।

मौसम ठंडा होने का असर बिजली खपत पर भी दिखाई दिया है। राज्य की कुल बिजली मांग 12,074 मेगावाट दर्ज की गई। इसमें 4,384 मेगावाट बिजली का उत्पादन राज्य के भीतर हुआ जबकि 7,686 मेगावाट बिजली ग्रिड से ली गई। निर्धारित शेड्यूल की तुलना में 625 मेगावाट कम बिजली ली जा रही है, जिसके चलते पंजाब अंडर ड्रॉल की स्थिति में बना हुआ है। ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट का सीधा असर बिजली खपत पर पड़ता है।

आंधी-बारिश से तीन लोगों की मौत

खराब मौसम के कारण अलग-अलग जिलों में तीन लोगों की जान गई है। अमृतसर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। फाजिल्का के झंगड़ भैणी गांव में तेज हवा से उड़ा सीमेंट का शेड सुनीता रानी पर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं संगरूर में भी एक व्यक्ति की मौत की सूचना सामने आई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

शुक्रवार को पंजाब के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली कड़की, ओलावृष्टि हुई और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। राज्य में औसतन 9.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश नवांशहर यानी एसबीएस नगर में 55.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जहां कुछ इलाकों में लगभग 7 सेंटीमीटर तक पानी बरसा। 1 जून से 12 जून के बीच पंजाब में औसतन 13.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक है।

जून के अंत तक पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पूर्वी हवाएं भी प्रभावी बनी हुई हैं। इसी कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि तेज हवाओं की गति में कुछ कमी आने की संभावना है। विभाग ने बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और होशियारपुर में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के जून के अंत तक पंजाब पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

अगले तीन दिन का मौसम अपडेट

14 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

15 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला में मौसम खराब रहने की संभावना है।

16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।