Subhash Sudha kurukshetra: हरियाणा की सियासत में इन दिनों पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का एक पुराना बयान अचानक सुर्खियों में छा गया है। पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर और कामकाज का जिक्र करते हुए सुधा का एक वीडियो सोशल (subhash sudha viral video) मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।
मामला तूल पकड़ता देख शनिवार को पूर्व मंत्री ने खुद सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और अपनी सफाई पेश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को विपक्ष द्वारा जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है ताकि राजनीतिक रोटियां सेकी जा सकें।
वायरल वीडियो पर सफाई और विपक्ष पर पलटवार
यह पूरा मामला 7 अक्टूबर का है, जब कुरुक्षेत्र में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद थे। (haryana political news) मीडिया से बातचीत के दौरान सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दशकों से अधिक लंबे प्रशासनिक और राजनीतिक सफर की सराहना की थी।
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद जब विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाने शुरू किए, तो पूर्व मंत्री ने दो टूक कहा कि विपक्ष के पास विकास कार्यों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह से बयानों को एडिट करने वालों की जांच कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री की योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र
अपनी बात को मजबूती से रखते हुए पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार की तमाम जनहितकारी योजनाओं का लेखा-जोखा मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के पुनरुद्धार के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। (kurukshetra news today)
उन्होंने जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। इसके अलावा, देश भर में मजबूत होते सड़क और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और सोमनाथ मंदिर के कायाकल्प का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा दी है।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

