Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'लाहौर 1947' अगस्त में होगी रिलीज

JJagmarg Desk
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'लाहौर 1947' अगस्त में होगी रिलीज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: सनी देओल और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ आगामी 13 अगस्त को रिलीज होगी। यह विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक फिल्म है। आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के तहत निर्मित इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन

यह धर्मेंद्र की पसंदीदा पटकथाओं में से एक – आमिर खान

आमिर खान ने दिवंगत अभिनेता और सनी देओल के पिता धर्मेंद्र को याद किया। खान ने कहा कि यह उनकी पसंदीदा पटकथाओं में से एक थी। खान ने एक बयान में कहा कि यह धरमजी की पसंदीदा पटकथाओं में से एक थी। यह फिल्म सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर वापस लाएगी। इससे पहले दोनों ‘फर्ज’ (2001) और ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय’ (2003) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

सनी देओल की हालिया फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ से प्रीति जिंटा भी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था।

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।