Breaking News
Haryana Metro Expansion: बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को सीएम सैनी की हरी झंडी, केंद्र को भेजी रिपोर्टNarnaul: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन, छात्राओं को न्याय दिलाने की मांगYamunanagar murder news: यमुनानगर के बहुचर्चित शिवा त्यागी हत्याकांड में शिकंजा, सीआईए-1 ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तारदिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन, 33 साल बाद केंद्र सरकार ने बदला नियमNarnaul: अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान, लेकिन झूठे प्रचार और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोगHaryana Metro Expansion: बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को सीएम सैनी की हरी झंडी, केंद्र को भेजी रिपोर्टNarnaul: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन, छात्राओं को न्याय दिलाने की मांगYamunanagar murder news: यमुनानगर के बहुचर्चित शिवा त्यागी हत्याकांड में शिकंजा, सीआईए-1 ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तारदिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन, 33 साल बाद केंद्र सरकार ने बदला नियमNarnaul: अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान, लेकिन झूठे प्रचार और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग

Sunny Deol New Movie: सूर्या, अंत से आरंभ तक का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे सनी देओल

GGaganpreet Kaur
Sunny Deol New Movie: सूर्या, अंत से आरंभ तक का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे सनी देओल

सूर्या, अंत से आरंभ तक का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे सनी देओल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sunny Deol New Movie: बॉलीवुड के ‘एक्शन मैन’ सनी देओल इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स से अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के बाद अब अभिनेता अपनी अगली बड़ी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में लौटने की तैयारी में हैं। आज यानी 12 अक्टूबर को सनी देओल की नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का टाइटल ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ रखा गया है, जिसके मेकर्स ने आज इसका एक टीजर वीडियो जारी कर दिया है। सामने आते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

सिगरेट दबाए और ग्रे हेयर लुक में नजर आए सनी देओल

विज्ञापन

फिल्म से सामने आए सनी देओल के पहले लुक की बात करें तो उनका यह अवतार काफी इंटेंस और रफ नजर आ रहा है। वीडियो में धीरे-धीरे सनी के चेहरे से पर्दा उठता है, जहां वह मुंह में सिगरेट दबाए और नीचे की ओर आंखें किए हुए बेहद गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में उनका लुक ग्रे हेयर शेड्स वाला है, जो उनके किरदार को और भी ज्यादा वजनदार बनाता है। मेकर्स ने टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच का पता लगाता है!” इस लाइन ने दर्शकों की बेताबी को और ज्यादा बढ़ा दिया है कि आखिर सनी इस फिल्म में किस बड़े सच की तलाश करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस पर नजर

कमल मुकुट की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन पद्मा कुमार मंगत ने किया है, जबकि इसका निर्माण दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट, लोकेश मुकुट और कमल मुकुट ने संयुक्त रूप से किया है। फिल्म की स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, तोनूश्री, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और जीशू सेन गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसी साल की शुरुआत में ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के बाद अब मेकर्स को ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ से भी बॉक्स ऑफिस पर वैसी ही उम्मीदें हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अगर आप भी सनी देओल के इस नए और खतरनाक एक्शन अवतार को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेकर्स ने घोषणा की है कि यह एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म इसी साल 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। देखना यह होगा कि सनी देओल अपनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर क्या नया कमाल दिखाने में कामयाब होते हैं।

यह भी पढ़ें– कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लंदन से नई तस्वीर वायरल, विक्की के लुक ने किया हैरान

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।