Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी

VVinita Kohli
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को ‘बटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर जारी किया, जो विभाजन पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्ष 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म “नफरत और भय के दौर में साहस का मार्ग चुनने वाले एक नायक की कहानी” प्रस्तुत करती है। पहले इसका शीर्षक ‘लाहोर 1947’ था।

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता आमिर खान के स्वामित्व वाले स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोशन पोस्टर साझा किया। स्टूडियो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “नफरत और भय के दौर में, उन्होंने साहस को चुना। ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें।”

‘बटवारा 1947’ में संतोषी और सनी देओल 30 साल बाद एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म निर्माता-अभिनेता की यह जोड़ी पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।